ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News AstrologyVastu Tips For Parrot Keeping Parrot at home is auspicious or not know vastu tips

Vastu Tips: घर में तोता पालना शुभ या अशुभ? जानें क्या कहता है वास्तु

Vastu Tips For Parrot : वास्तु के अनुसार, घर में तोता पालते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। मान्यता है कि घर में तोता रखने और उसका खास ख्याल रखने से जीवन में खुशहाली आती है।

Vastu Tips: घर में तोता पालना शुभ या अशुभ? जानें क्या कहता है वास्तु
Arti Tripathiलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSun, 26 May 2024 07:01 PM
ऐप पर पढ़ें

Vastu Tips : ज्यादातर लोग घर में लोग कुत्ते, बिल्ली, मछली, खरगोश और तोता समेत पशु-पक्षियों को पालने के शौकीन होते हैं। लोगों का मानना है कि पालतू जानवरों को पालने से घर में सकारात्मक माहौल बना रहता है। कुछ लोगों को तोता पालना बहुत पसंद होता है। लेकिन अक्सर लोगों में कंफ्यूजन होती है कि क्या तोता घर में पालना शुभ होता है? वास्तु में तोता पालने से जुड़े कई नियम बताए गए है। मान्यता है कि वास्तु के नियम के अनुसार घर में तोता रखने से सुख-सौभाग्य बढ़ता है। आइए जानते हैं घर में तोता पालने के वास्तु के नियम...

तोता पालना शुभ या अशुभ?

वास्तु के अनुसार,घर की उत्तर या पूर्व दिशा में तोता पालना शुभ माना गया है। 

अगर आप तोता पिंजरे में रखते हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि वह खुश रहें। मान्यता है कि पिंजरे में तोता के खुश नहीं रहने से नेगेटिविटी बढ़ती है।

इसके अलावा घर में तोता की तस्वीर लगाना भी बेहद शुभ होता है। इससे कुंडली के ग्रह दोषों से मुक्ति मिलकती है।

घर में तोता लाने के बात उसका खास ख्याल रखें। मान्यता है कि ऐसा करने से बेहद शुभ फल मिलते हैं और जीवन में खुशहाली आती है।

किन परिस्थितियों में तोता पालना शुभ?

मान्यता है कि घर में तोता रखने से राहु-केतु और शनि के दुष्प्रभाव को कम किया जा सकता है।

ज्योतिष के अनुसार, घर में तोता पालने में रोग-दोष से भी छुटकारा मिलता है।

तोता रखने से बच्चों का पढ़ाई में मन लगता है।

घर में तोता रखने से पति-पत्नी के रिश्ते अच्छे होते हैं।

किन परिस्थितियों में तोता पालना अशुभ?

मान्यता है कि तोता खुश नहीं होता है घर में अक्सर गृह-क्लेश की स्थिति बनी रहती है।
घर के सदस्यों को धन से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

घर में लड़ाई-झगड़ा होने पर अगर तोता बातों को दोहराता है, तो इसे भी अशुभ संकेत माना जाता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।