Hindi News लोकसभा चुनाव बिहार लोकसभा चुनाव

बिहार लोकसभा चुनाव परिणाम 2024

बिहार लोकसभा चुनाव परिणाम

Bihar Lok Sabha Chunav : पूरी दुनिया को लोकतंत्र की सीख देने वाला बिहार राजनीतिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण राज्य है। बिहार लोकसभा की 40 सीटें किसी भी पार्टी या गठबंधन के लिए केंद्र की सत्ता पाने में अहम भूमिका निभाती हैं। राज्य की 40 लोकसभा सीटों पर सभी सात चरणों में मतदान हो रहा है। बिहार उत्तर भारत के उन चुनिंदा राज्यों में है जहां क्षेत्रीय दल लंबे समय से मुख्य भूमिका में हैं। राष्ट्रीय पार्टियों क्षेत्रीय दलों को अपने पाले में लाकर राज्य में चुनावी राजनीति करती हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के तहत भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू), चिराग पासवान की लोजपा रामविलास, उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) और जीतनराम मांझी की हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) चुनाव लड़ रही हैं। INDIA गठबंधन यानी महागठबंधन में लालू यादव और तेजस्वी यादव की राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का कांग्रेस, मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) और वाम दल सीपीआई, सीपीएम एवं सीपीआई माले से गठबंधन है। बिहार में हर चुनाव में गठबंधनों का स्वरूप बदलता रहता है। इंडिया गठबंधन के सूत्रधार नीतीश कुमार कुछ महीने पहले ही महागठबंधन छोड़कर एनडीए में लौटे हैं। पिछली बार अलग लड़ी लेफ्ट पार्टियां इस बार महागठबंधन में हैं। 2014 में एनडीए ने बिहार की 40 में से 31 और 2019 में 39 सीटें हासिल कर एकतरफा जीत दर्ज की थी। बिहार में कई हॉट सीट हैं जहां हार-जीत पर सबकी नजर है। पूर्णिया में पप्पू यादव, काराकाट में पवन सिंह, सीवान में हिना शहाब और नवादा में गुंजन सिंह ने निर्दलीय लड़कर चार सीटों पर मुकाबले को रोमांचक बना दिया है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी की लगभग एक दर्जन सीटों पर लड़ रही है जिसका असर महागठबंधन पर होगा या एनडीए पर, ये नतीजों के बाद पता चलेगा। एनडीए कैंप में बेगूसराय से गिरिराज सिंह, आरा से आरके सिंह, उजियारपुर से नित्यानंद राय, पश्चिम चंपारण से संजय जायसवाल, पूर्वी चंपारण से राधा मोहन सिंह, शिवहर से लवली आनंद, पूर्णिया से संतोष कुशवाहा, वैशाली से वीणा सिंह, महाराजगंज से जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, सारण से राजीव प्रताप रूडी, हाजीपुर से चिराग पासवान, समस्तीपुर से शांभवी चौधरी, मुंगेर से ललन सिंह, पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद, पाटलिपुत्र से रामकृपाल यादव, काराकाट से उपेंद्र कुशवाहा, गया से जीतन राम मांझी, नवादा से विवेक ठाकुर और जमुई से अरुण भारती के रिजल्ट से एनडीए की ताकत का अंदाजा लगेगा। महागठबंधन कैंप में पाटलिपुत्र से मीसा भारती, सारण से रोहिणी आचार्या, शिवहर से रितु जायसवाल, मधुबनी से अली अशरफ फातमी, अररिया से शाहनवाज आलम, किशनगंज से मोहम्मद जावेद, कटिहार से तारिक अनवर, पूर्णिया से बीमा भारती, दरभंगा से ललित यादव, मुजफ्फरपुर से अजय निषाद, वैशाली से मुन्ना शुक्ला, सीवान से अवध बिहारी चौधरी, महाराजगंज से आकाश प्रसाद सिंह, हाजीपुर से शिवचंद्र राम, उजियारपुर से आलोक मेहता, समस्तीपुर से सन्नी हजारी, बेगूसराय से अवधेश राय, भागलपुर से अजीत शर्मा, बांका से जयप्रकाश नारायण यादव, नालंदा से संदीप सौरव, बक्सर से सुधाकर सिंह, जहानाबाद से सुरेंद्र प्रसाद यादव, नवादा से श्रवण कुशवाहा और जमुई से अर्चना रविदास के नतीजों से 2025 के विधानसभा चुनाव के लिए तेजस्वी यादव की तैयारियों की परीक्षा होगी।..और पढ़ें
  • बीजेपी+30
  • आरजेडी+9
  • अन्य1
  • ;
लोकसभा चुनाव 2019: बिहार राज्य में कुल 40 सीटें हैं। इनमें से अनुसूचित जाति की 6 हैं और अनुसूचित जनजाति की 0 हैं।
बिहार में कुल 71216290 मतदाता हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में पुरुष मतदाताओं की हिस्सेदारी 52.91 % थी, जबकि महिला मतदाताओं की हिस्सेदारी 47.09% थी।
2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 17 सीटें मिलीं। कांग्रेस के पास 1 सीटें थीं। अन्य को 40 सीटों पर जीत मिली। ..और पढ़ें

निर्वाचन क्षेत्र और उम्मीदवार

Filter By:Clear All