ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंडरांची-हावड़ा वंदेभारत के शेड्यूल पर आया बड़ा अपडेट, जानें टाइमिंग

रांची-हावड़ा वंदेभारत के शेड्यूल पर आया बड़ा अपडेट, जानें टाइमिंग

झारखंड से बहुत जल्द दूसरी वंदेभारत ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा। रेलवे, रांची-हावड़ा वंदेभारत ट्रेन का परिचालन जल्द ही शुरू करने जा रहा है। फिलहाल ट्रेन की टाइमिंग को लेकर अधिकारियों में मंथन जारी।

रांची-हावड़ा वंदेभारत के शेड्यूल पर आया बड़ा अपडेट, जानें टाइमिंग
Suraj Thakurलाइव हिन्दुस्तान,रांचीWed, 19 Jul 2023 12:47 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड से बहुत जल्द दूसरी वंदेभारत ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा। रेलवे, रांची-हावड़ा वंदेभारत ट्रेन का परिचालन जल्द ही शुरू करने जा रहा है। फिलहाल इस ट्रेन की टाइमिंग को लेकर अधिकारियों में मंथन जारी है। इसी सिलसिले में रांची-हावड़ा वंदेभारत ट्रेन का नया शेड्यूल जारी किया गया है। नई टाइमिंग के मुताबिक यह ट्रेन रांची स्टेशन से सुबह 5:20 बजे खुलेगी और दोपहर 11:55 बजे हावड़ा पहुंच जाएगी। ट्रेन का पहले भी एक शेड्यूल जारी किया गया था। पुरानी टाइमिंग में इस ट्रेन को हावड़ा से सुबह 8:00 बजे रवाना होना था और यह दोपहर 12:55 बजे रांची रेलवे स्टेशन पहुंचती।

रांची-हावड़ा वंदेभारत ट्रेन की नई टाइमिंग
नई टाइमिंग के मुताबिक रांची-हावड़ा वंदेभारत ट्रेन दोपहर 3:30 बजे हावड़ा स्टेशन से रवाना होगी और रात को 10:10 बजे रांची पहुंचेगी। पहले की टाइमिंग के मुताबिक इस ट्रेन को दोपहर 3:20 बजे रांची से खुलकर रात 8:10 बजे हावड़ा पहुंचना था। गौरतलब है कि वंदेभारत ट्रेन से रांची से हावड़ा महज 6 घंटे 35 मिनट में ही पहुंचा जा सकेगा। 

इस रूट से चल सकती है रांची-हावड़ा वंदेभारत
रांची-हावड़ा वंदेभारत ट्रेन किस रूट से होकर चलेगी फिलहाल इसका फैसला नहीं किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि अभी इसका विकल्प भेजा गया है। इस ट्रेन को रांची-बोकारो-धनबाद या फिर मुरी-चांडिल होकर चलाया जा सकता है। 

रांची से पटना के बीच चल रही है वंदेभारत ट्रेन
गौरतलब है कि रांची-हावड़ा वंदेभारत झारखंड को मिलने वाली दूसरी सेमी हाईस्पीड ट्रेन होगी। इससे पहले 27 जून से रांची-पटना के बीच वंदेभारत ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। वंदेभारत से रांची से पटना की दूरी महज 6 घंटे में पूरी हो रही है जिसके लिए पहले 12 घंटे लगते थे। रांची-हावड़ा वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर अभी किराया का फैसला भी नहीं किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्दी ही किराए के संबंध में भी अपडेट मिलेगा।