
जमशेदपुर में निजी स्कूलों के खुद बच्चों को राहत देने के लिए स्कूलों का समय बदले जाने के बाद अब अनएडेड स्कूल एसोसिएशन ने भी सोमवार से निजी स्कूलों का समय बदलने की औपचारिक घोषणा कर दी है।

सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी दीपक कुमार ने शनिवार को कहा कि प्रदेश में सारंडा में ही गिने चुने नक्सली बचे हैं। उनका भी माह भर में सफाया कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा नक्सली या तो सरेंडर करें या अंजाभ भुगतने को तैयार रहें। इस दौरान केंद्रीय बलों का सबसे बड़ा टार्गेट मिसिर बेसरा है।

झारखंड के करीब दर्जनभर जिलों में सोमवार से तीन दिन तक लू का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, पश्चिमी और पूवीं सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूंटी के साथ-साथ रांची और इनसे सटे अन्य जिलों में लू का प्रभाव दिख सकता है।

चाईबासा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में संक्रमित रक्त चढ़ाने के कारण एचआईवी संक्रमित हुए पांच बच्चों की ओर से झारखंड हाईकोर्ट में न्याय की गुहार लगाई गई है। हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में प्रत्येक बच्चे को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपी लड़कों को हिरासत में ले लिया।
गुजरात के साबरमती स्टेशन से चलने वाली ट्रेन जहां एसी स्पेशल ट्रेन है, वहीं बाकी की तीन ट्रेनें सभी तरह के यात्रियों के लिए अलग-अलग कोचों से युक्त है। ये सभी ट्रेन रास्ते में कई राज्यों खासकर यूपी, बिहार और झारखंड के अलग-अलग स्टेशनों से होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगी।
झारखंड सरकार ने नौकरशाही में फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 65 अधिकारियों का तबादला किया, उन्हें नयी नियुक्तियां दी हैं।
बिहार में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मार्च महीने में नवादा, जमुई और बांका समेत विभिन्न जिलों से 13 नक्सली गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने एके-47, राइफल और विस्फोटक जैसे हथियारों का जखीरा बरामद किया है। गिरफ्तार उग्रवादियों में झारखंड के…
धनबाद नगर निगम ने बोरिंग को लेकर बड़ा फैसला किया है। नगर निगम बोर्ड ने शहर में बोरिंग करने की अनुमति जारी कर दी है। बोर्ड से आदेश पास होने के बाद नगर निगम ने बोरिंग को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। नई गाइडलाइन के अनुसार जिनके घरों में नगर निगम का पानी कनेक्शन है तो वहां बोरिंग की अनुमति नहीं मिलेगी।
धनबाद के सोनारडीह ओपी क्षेत्र स्थित घर में घुसकर शुक्रवार की शाम 6.30 बजे कुख्यात शुभम यादव को अपराधियों ने कई गोलियां मारीं। गंभीर रूप से घायल शुभम को धनबाद के असर्फी अस्पताल लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई।