पथराव की पहली घटना शाम 4:45 बजे 26501 पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत पर हुई। ट्रेन रामदयालु स्टेशन पार कर रही थी, तभी ट्रैक किनारे से पत्थर फेंके गए। वंदे भारत के सी-3, सी-4 और ई-1 कोच की खिड़कियों के कांच टूट गए।

रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार को बिहार-झारखंड की सीमा पर स्थित घाट सेक्शन में 41 मिनट तक अटकी रही। इससे रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एक मालगाड़ी के टनल में फंसने से कई ट्रेनों के पहिए थम गए।

चार ट्रेनों को डाइवर्ट और छह को शॉर्ट टर्मिनेट कर चलाया जाएगा। जबकि जौनपुर स्टेशन के यार्ड को रीमॉडलिंग किया जाएगा। इससे पटना गोमतीनगर वंदे भारत और कोटा-पटना सहित 16 ट्रेनों को दूसरे मार्ग से चलाया जाएगा।

पटना-लखनऊ वंदे भारत 4 मई से बदले मार्ग से चलाई जाएगी। कुछ अन्य ट्रेनें भी निर्धारित अवधि तक बदले हुए मार्ग से संचालित किया जाएगा।यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और मार्ग की जानकारी अवश्य जांच लें।
अधिकारियों ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन के एक डिब्बे का एक पहिया 'डायमंड क्रॉसिंग' पर पटरी से उतर गया। क्रॉसिंग को प्राथमिकता के आधार पर बदला जा रहा है। इस घटना में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ।
शुक्रवार शाम बेतिया के प्रजापति हॉल्ट के पास पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की गई। हमले में कोच C-2 की खिड़की का कांच टूट गया, हालांकि यात्री सुरक्षित रहे। आरपीएफ ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए पत्थरबाजों की तलाश की जा रही है।
उत्तर बिहार के लोगों को आने वाले दिनों में नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा मिल सकती है। रेलवे यूपी और बिहार के बीच नई सेमी हाई स्पीड ट्रेन चलाने की योजना पर काम कर रहा है। इसके रूट को लेकर मंथन जारी है।
Vande Bharat Sleeper: बेंगलुरु सेंट्रल से भाजपा सांसद पी.सी. मोहन को 5 अप्रैल, 2026 को लिखे एक पत्र में, केंद्रीय रेल मंत्री ने बेंगलुरु रेलवे स्टेशन और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच चलने वाली ट्रेन सेवा को मंजूरी देने की घोषणा की।
यूपी में वंदेभारत पर पत्थरबाजी करने वाले पत्थरबाजों की फोटो स्टेशनों पर लगाई जाएगी। फोटो पर उन पर की गई कार्रवाई का भी जिक्र होगा। ऐसा इसलिए ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। जुलाई 2023 से अब तक वंदेभारत ट्रेन पर पत्थरबाजी की पांच घटनाएं हो चुकी हैं।
पटना से टाटानगर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में परोसे गए खाने में कीड़े मिलने पर रेलवे ने ऐक्शन लिया है। यात्री की शिकायत पर आईआरसीटीसी और सर्विस प्रोवाइडर वेंडर पर 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।