ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News बिहारदेश में मोदी लहर समाप्त, इंडिया गठबंधन राहुल गांधी के चेहरे पर लड़े चुनाव: पप्पू यादव

देश में मोदी लहर समाप्त, इंडिया गठबंधन राहुल गांधी के चेहरे पर लड़े चुनाव: पप्पू यादव

Bihar Lok Sabha Elections 2024: पप्पू यादव ने दावा करते हुए कहा है कि देश में अब मोदी लहर समाप्त हो चुका है। इडिया गंठबंधन को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के चेहरे पर चुनाव लड़ना चाहिए।

देश में मोदी लहर समाप्त, इंडिया गठबंधन राहुल गांधी के चेहरे पर लड़े चुनाव: पप्पू यादव
Malay Ojhaलाइव हिन्दुस्तान,पटनाSun, 05 May 2024 04:51 PM
ऐप पर पढ़ें

Bihar Lok Sabha Elections 2024: पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव ने दावा करते हुए कहा है कि देश में मोदी लहर समाप्त हो चुकी है और इस बार केंद्र में एनडीए गठबंधन की सरकार नहीं बन रही है। पप्पू यादव ने आगे कहा है कि इंडिया गठबंधन राहुल गांधी के चेहरे पर चुनाव लड़े, इस बार राहुल गांधी ही पीएम बनने वाले हैं। रविवार को पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान पप्पू यादव ने कहा कि राहुल गांधी की ताकत को पूरी दुनिया देख रही है। दुनिया में राहुल गांधी की चर्चा है। पीएम मोदी की वैल्यू घट गई है, वह जमीन से गायब हो गए हैं। बस कॉरपोरेट घरानों में बच गए हैं। बिहार में जो चुनाव बचे हैं, उससे पहले यहां राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के बड़े नेताओं को अधिक से अधिक यहां सभा करनी चाहिए।

पप्पू यादव ने भाजपा जम्मू-कश्मीर में सेना के जवानों पर चुनाव के वक्त हमला करवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जवानों के शहादत पर किसी भी राजनीति दल को राजनीति करने की इजाजत नहीं मिलनी चाहिए। केंद्र सरकार ने मैच फिक्सिंग कर लिया है। जब भी चुनाव आता है तो बड़ी घटना को अंजाम दिया जाता है, इससे प्रतीत होता है कि साजिश के तहत इस तरह की घटना को अंजाम दिया जाता है। पुलवामा का हमला भी चुनाव के वक्त किया गया था।

वहीं पूर्णिया को लेकर पप्पू यादव ने कहा कि उन्हें हराने के लिए क्या-क्या नहीं किया गया। यहां बड़े-बड़े लोगों ने कैंप किया। कोई गठबंधन नहीं रहा, विधायक, सांसद, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सभी लोग उन्हें हराने के लिए एकजुट हो गए, लेकिन देश को बचाने के लिए आम जनता को कांग्रेस को वोट देना चाहिए।