
बक्सर में युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने बिहार की राजनीति पर चर्चा की। उन्होंने लालू प्रसाद यादव को बिहार की बर्बादी का जिम्मेदार बताया और सम्राट चौधरी को विकास का प्रतीक बताया। वह पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हैं और जल्द दिल्ली में एक राष्ट्रीय सम्मेलन की योजना बना रहे हैं।

राबड़ी देवी के पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास से सामान खाली होने लगा है। लालू परिवार के सामान की शिफ्टिंग जारी है। गुरुवार को सामान से लदी एक पिकअप गाड़ी राबड़ी आवास से निकली।

सम्राट कैबिनेट की बैठक में कुल 20 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है। 11 सैटेलाइट टाउनशिप की जमीनों पर लगाई गई रोक के नियमों में सरकार ने रैयतों को थोड़ी राहत दी है। बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होम स्टे योजना और हेली टूरिज्म योजना को भी मंजूरी मिल गई है।

राबड़ी देवी पटना के 10 सर्कुल रोड स्थित आवास को खाली कर 39 हार्डिंग रोड पर आवंटित नए बंगले में शिफ्ट हो जाएंगी। हालांकि, इससे पहले उन्होंने भवन निर्माण विभाग से नए सरकारी आवास में लालू यादव के लिए रैंप, लिफ्ट जैसी सुविधाएं विकसित करने के लिए कहा है।
बिहार में जीविका से जुड़ीं लाखों महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त की राशि अगले महीने यानी जुलाई से मिलना शुरू हो जाएगा। इसके तहत चयनित जीविका दीदियों के बैंक खाते में 20-20 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।
UP Election 2027: लोजपा (रामविलास) के सांसद अरुण भारती ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर उनकी तैयारी चल रही है। दलित समाज को संगठित करने के बाद चुनाव के वक्त सीटों की संख्या तय होगी।
Deepak Kushwaha Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने बिना विधायक बने दीपक प्रकाश को दोबारा मंत्री बनाने के खिलाफ याचिका पर उपेंद्र कुशवाहा के बेटे, बिहार सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है।
मंत्री संतोष सुमन ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष राजनीतिक हताशा और मानसिक दिवालियापन के शिकार हो गए हैं। पिछले दिनों तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के लिए विवाद शब्द का इस्तेमाल किया था।
Patliputra Railway Station Violence: पाटलिपुत्र स्टेशन पर हुए पथराव को मंत्री श्रवण कुमार ने असामाजिक तत्वों की करतूत बताकर जांच की बात कही है, जबकि सांसद पप्पू यादव ने इसे पेपर लीक और बेरोजगारी से उपजा छात्रों का गुस्सा बताया।
रालोमो चीफ उपेंद्र कुशवाहा ने साफ कर दिया है कि उनके बेटे दीपक प्रकाश आगे भी मंत्री बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह 2-4 महीने नहीं, बल्कि अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। उन्हें सोच-समझकर ही मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी।