ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेशयौन शोषण के आरोपों से घिरे बृजभूषण सिंह ने खुद को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी से अलग किया: तोमर

यौन शोषण के आरोपों से घिरे बृजभूषण सिंह ने खुद को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी से अलग किया: तोमर

कुश्ती संघ और पहलवानों के बीच मचे घमासान के बीच सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने खुद को भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी से अलग कर लिया है।

यौन शोषण के आरोपों से घिरे बृजभूषण सिंह ने खुद को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी से अलग किया: तोमर
Dinesh Rathourसंवाददाता,नवाबगंज (गोंडा)Sat, 21 Jan 2023 04:51 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

कुश्ती संघ और पहलवानों के बीच मचे घमासान के बीच सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने खुद को भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी से अलग कर लिया है। भारतीय कुश्ती संघ के ज्वाइंट सेक्रेटरी विनोद तोमर ने शनिवार को नन्दिनीनगर में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। तोमर ने कहा कि जांच होने तक बृज भूषण शरण सिंह किसी बैठक में नहीं होंगे। वह नंदिनी नगर में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आए थे। 

तोमर ने बताया की सांसद कोई फैसला भी जांच होने तक नहीं ले सकते है। तोमर का कहना है कि जनरल काउंसिल में सांसद अपनी बात रखेंगे। रविवार को अयोध्या में जनरल काउंसिल की  बैठक होगी। माना जा रहा है की इसमें संघ को लेकर मची रार पर भी चर्चा होगी। फेडरेशन की बैठक के बाद  प्रेस कांफ्रेंस भी होगी।  उन्होंने कहा कि कुश्ती संघ को भंग करने का फिलहाल कोई फैसला नहीं है।  एक सवाल के जवाब में तोमर ने कहा अब तक मेरे पास किसी रेसलर की कोई  शिकायत नहीं आई कोई।