ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेशUP Weather: यूपी में गर्मी और सताएगी, दिन ही नहीं रातें भी तपेंगी, इस दिन प्रचंड ग्रीष्ण लहर का रेड अलर्ट

UP Weather: यूपी में गर्मी और सताएगी, दिन ही नहीं रातें भी तपेंगी, इस दिन प्रचंड ग्रीष्ण लहर का रेड अलर्ट

UP में गर्मी अभी और सताएगी। मौसम विभाग के अनुसार दिन ही नहीं रातें भी तपेंगी। पश्चिमी यूपी में 26 और 27 मई को प्रचण्ड ग्रीष्म लहर का रेड अलर्ट जारी किया गया है। दो दिन बाद चार डिग्री तक तापमान बढ़ेगा।

UP Weather: यूपी में गर्मी और सताएगी, दिन ही नहीं रातें भी तपेंगी, इस दिन प्रचंड ग्रीष्ण लहर का रेड अलर्ट
Yogesh Yadavहिन्दुस्तान,लखनऊThu, 23 May 2024 10:06 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के जनजीवन को गर्मी अभी और सताएगी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिन ही बल्कि रातें भी तपेंगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र ने आगामी 26 व 27 मई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रचण्ड ग्रीष्म लहर के साथ लू का प्रकोप बढ़ने का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पूर्वी उ.प्र. में भी एक-दो स्थानों लू का प्रकोप रहेगा। अगले 48 घंटों के बाद प्रदेश के विभिन्न अंचलों में दिन के तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोत्तरी के आसार हैं।

24 व 25 मई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश व पूर्वी अंचल के लिए गर्मी का आरेंज अलर्ट जारी हुआ है। इस दरम्यान पश्चिमी यूपी में एक या दो स्थानों पर लू का प्रकोप रहेगा, रातें भी गर्म रहेंगी। गुरुवार को प्रदेश का सबसे गर्म स्थाना मथुरा वृंदावन रहा जहां दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आगरा में 41, कानपुर में 40, बहराइच में 39 और अलीगढ़ में 38 डिग्री सेल्सियस पर पारा दर्ज हुआ। बुधवार की रात कानपुर में पारा 31 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। मथुरा वृंदावन में बुधवा की रात का तापमान में 30 डिग्री, आगरा में 30 डिग्री और इटावा में 29 डिग्री सेल्सियस रहा।