
यूपी में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पश्चिम से पूरब तक बारिश के साथ ही गलन और ठंड भी दोबारा बढ़ेगी। यूपी में शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इससे व्यापक बारिश के आसार बन रहे हैं।

रात में पाला, सुबह घना कोहरा और बर्फीली हवाओं से यूपी में शुक्रवार की सुबह हुई। पूर्व से लेकर पश्चिम यूपी कड़ाके की ठंड में जकड़ा रहा। धूप के देर से निकलने के आसार हैं लेकिन गुरुवार की तरह धूप बेअसर हो सकती है और दिन का पारा ऊपर नहीं जाने की संभवना है।

मकर संक्रांति के बाद पश्चिम से लेकर पूरब तक मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बूंदाबादी के आसार हैं, जबकि पूर्वांचल में बादल छाए रहेंगे।

उत्तर प्रदेश में मकर संक्रांति पर भी ठंड से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए पश्चिमी यूपी और तराई में कड़ाके की ठंड की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यूपी में भीषण ठंड और घने कोहरे के बीच बारिश और ओले ने भी कई शहरों को परेशान कर दिया है। इस बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। यानी ठंड कुछ कम होने की भविष्यवाणी की है।

UP Weather: उत्तर प्रदेश में पहाड़ों से आ रही बर्फीली उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। ठंड का सितम जारी है। यूपी में कड़ाके की ठंड से कब मिलेगी राहत? मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से यूपी कांप उठा है। यहां पारा 1.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक भीषण ठंड की संभावना जताते हुुए ऑरेंज से यलो अलर्ट जारी कर दिया है।

यूपी में बर्फीली हवाओं के चलते दिन के तापमान में भी भारी गिरावट आई है। इससे लोग दिनभर ठिठुरने को मजबूर हैं। कई शहरों में दिन भर सूरज के दर्शन नहीं हुए। आगे भी ऐसे ही फिलहाल जारी रहने की आशंका जताई गई है।

देश के पहाड़ी इलाकों के साथ यूपी समेत उत्तर-पूर्व भारत के मैदानी हिस्सों में भी एक सप्ताह तक कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है। सभी जिलों में कंबल और अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं।

सर्द हवाओं का सितम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान बाराबंकी शिमला से भी ठंडा रहा। शिमला में न्यूनतम पारा चार डिग्री तो बाराबंकी में तीन डिग्री दर्ज किया गया। यह प्रदेश का सबसे सर्द जिला रहा, मेरठ में दिन का पारा सबसे कम रहा।