
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम के बदले मिजाज ने भारी तबाही मचाई है। सहारनपुर और बिजनौर में आंधी-तूफान के कारण हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। सहारनपुर में टीन शेड गिरने से पूर्व प्रधान समेत दो दोस्तों की जान चली गई, वहीं बिजनौर के नजीबाबाद में क्रेशर की दीवार गिरने से एक युवक की मौत हो गई।

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से मंगलवार तक पूर्वी यूपी के आसमान में बादल छाए रहेंगे। रविवार-सोमवार को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। दिन के तापमान में गिरावट होगी। हालांकि रात के तापमान में बढ़ोत्तरी हो जाएगी। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से एक सिस्टम बना हुआ है।

मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से एक सिस्टम बना हुआ है। एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे सटे अफगानिस्तान में शनिवार को सक्रिय हुआ। यूपी में गहरे काले बादल छाए रहेंगे। रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो सकती है। लोगों को तपिश वाली गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से लेकर बुधवार तक पूर्वी यूपी के आसमान में बादल छाए रहेंगे। सोमवार-मंगलवार को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। दिन के तापमान में गिरावट होगी। हालांकि रात के तापमान में इजाफा होगा।
होली के बाद से यूपी में गर्मी ने तेवर दिखना शुरू कर दिया था। दिन का पारा तेजी से ऊपर चढ़ रहा है। भीषण गर्मी अभी से लोगों को परेशान करने लगी है। गुरुवार को अधिकतम पारा 38 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो रविवार से मौसम में परिवर्तन के संकेत हैं।
यूपी के कई शहरों में बुधवार सुबह अचानक धुंध और कोहरे की मोटी परत छा गई, जिससे धूप लगभग लुप्त हो गई और कई जगहों पर दृश्यता काफी कम हो गई। मौसम विभाग के अनुसार 15 मार्च के आसपास हल्की बारिश की संभावना जताई है।
उत्तर-पश्चिमी तेज हवाओं ने मंगलवार को मेरठ सहित वेस्ट यूपी एवं उत्तर भारत के अनेक हिस्सों में सुबह की फिजा बदल दी। मंगलवार सुबह आसमान में सर्दियों जैसी धुंध की चादर में लिपटी हुई आई। लोगों ने इसे कोहरा समझते हुए मार्च महीने में अप्रत्याशित घटना बताया।
यूपी के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट बदल ली। एक ओर जहां दिन में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, मंगलवार सुबह घना कोहरा छा गया। मेरठ, कौशांबी, कानपुर देहात, बांदा समेत कई जिले कोहरे के आगोश में सिमटा नजर आया।
यूपी में मार्च के दूसरे सप्ताह में ही मई जैसी भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है। सोमवार को रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिसने पिछले 50 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं, दिन का पारा पिछले 12 वर्षों में सबसे अधिक रहा।
यूपी के बुलंदशहर में रविवार सुबह मार्च के महीने में जनवरी जैसा घना कोहरा देख हर कोई हैरान रह गया। बेमौसम धुंध के कारण दृश्यता शून्य के करीब पहुंच गई और हाईवे पर वाहनों की रफ्तार कम हो गई। वैज्ञानिक भी हैरान हैं और इसे दुर्लभ मौसम घटना मान रहे हैं।