
Monsoon 2026: देशभर में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस बीच, समय से पहले मॉनसून की एंट्री होने जा रही है। 26 मई को केरल में मॉनसून दस्तक दे सकता है, जिसके बाद झमाझम बारिश होगी।

यूपी में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज तल्ख बना हुआ है। लगातार तापमान बढ़ने से गर्मी और तेज धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गुरुवार को सुबह से ही तीखी धूप निकलने के कारण दिनभर गर्म हवाएं चलती रहीं, जिससे लोग बेहाल नजर आए।

UP Weather:यूपी में लू फिर सताएगी। अगले 2 दिनों के लिए भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने दक्षिणी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को दोपहर के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Monsoon 2026 Date: देश में मॉनसून की एंट्री जल्द होने वाली है। केरल में इस बार 26 मई को मॉनसून आएगा, जिसकी वजह से झमाझम बारिश होगी। इसके बाद यह अन्य राज्यों की तरफ बढ़ेगा।
यूपी में बेमौसम आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचा दी है। 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं, वज्रपात और ओलावृष्टि के चलते बीते 48 घंटों में 142 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा असर पूर्वांचल और प्रयागराज मंडल में देखने को मिला है।
बरेली में बुधवार को आई आंधी में एक व्यक्ति उड़कर खेतों में गिर गया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसी तरह का मामला अब बदायूं से भी सामने आया है। यहां बुधवार की देर रात आई आंधी ने जमकर कहर बरपाया।
Kal Ka Mausam 15 May 2026: देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम धीरे-धीरे ही सही पूरी तरह से करवट ले रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए पूर्वानुमान जारी करते हुए कई राज्यों में आंधी, तेज बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी दी है।
यूपी में आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से हुए नुकसान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। योगी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि पीड़ितों को राहत पहुंचाने का काम 24 घंटे के भीतर पूरा किया जाए।
यूपी के बरेली की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक शख्स तेज तूफान के दौरान हवा में उड़ता दिख रहा है। वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया है। वीडियो में शख्स हवा में उड़ा और फिर कई फीट की ऊंचाई से नीचे जमीन पर आकर गिरता दिख रहा है।
वायुमंडल के निचले क्षोभमंडल में वेस्ट यूपी के ऊपर चक्रवाती परिस्थिति बन गई थी। साथ ही दक्षिण राजस्थान से आ रही पुरवा की मदद मिलने से बुधवार को प्रदेश में 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार तक आंधी चली। नतीजतन उत्तर प्रदेश में कुदरत का कहर टूट पड़ा था।