ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेशनए साल में कीजिए नई अयोध्या के दीदार, मिली 15 हजार 700 करोड़ की 46 परियोजनाएं

नए साल में कीजिए नई अयोध्या के दीदार, मिली 15 हजार 700 करोड़ की 46 परियोजनाएं

नए साल में नई अयोध्या के दीदार होंगे। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के आकर्षक स्वरूप, डबल रेलवे ट्रैक, छह सुपर फास्ट ट्रेनें और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले तस्वीर बदल दी।

नए साल में कीजिए नई अयोध्या के दीदार, मिली 15 हजार 700 करोड़ की 46 परियोजनाएं
Srishti Kunjहिन्दुस्तान टीम,अयोध्याTue, 02 Jan 2024 06:58 AM
ऐप पर पढ़ें

राम की नगरी बदल चुकी है। नये वर्ष 2024 में नव्य और बदली हुई अयोध्या के दीदार के लिए हर कोई बेताब है। रामनगरी में अब महर्षिक वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ हो चुका है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस अयोध्या धाम रेलवे जंक्शन यात्रियों के लिए तैयार है। चार लेन वाले रामपथ, भक्ति पथ, धर्म पथ और श्रीराम जन्मभूमि पथ पर जलती हुई डेकोरेटिव लाइटें अयोध्या को आलोकिक बना रही है। हालांकि, अयोध्या के विकास की यात्रा अभी जारी है। रामनगरी में आने वाले लोगों को नव्य, दिव्य और भव्य राममंदिर के साथ नागरिक सुविधाएं भी विश्व स्तर की मिलने वाली हैं।

फिलहाल रामनगरी के धार्मिक स्थलों की तस्वीर बदल चुकी है। श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या धाम और अमानीगंज के साथ कलेक्ट्रेट के दक्षिण क्षेत्र में मल्टीलेबल पार्किंग बनकर तैयार है। अयोध्या कैंट शहर में 32 नये पार्कों की सौगात 2023 में मिल चुकी है। 15 हजार 700 करोड़ की 46 परियोजनाओं को समेटे अयोध्या नगरी साल 2024 में देशी और विदेशी पर्यटकों को और भी कई तरह से आकर्षित करने वाली हैं। 

नए साल में अयोध्या का नया अध्याय, पहले दिन 40 हजार भक्तों ने किए रामलला के दर्शन

अयोध्या धाम की सड़कें और उस पर सजावट लोगों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। सआदतगंज बाईपास से लेकर नयाघाट तक, मोहबरा बाजार से लेकर टेढ़ी बाजार तक, उदया चौराहा से लेकर अयोध्या तक चौड़ी-चौड़ी सड़कें बाहर से आने वाले लोगों को चकाचौंक कर रही हैं। अभी यह प्रमुख मार्ग और आकर्षक होंगे। बदलती अयोध्या की दूसरी तस्वीर यह भी है कि रेलवे क्रासिंगों पर ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है। 

शहर के लालबाग देवकाली रेलवे उपरगामि पुल का निर्माण अंतिम चरणों में है। टेढ़ीबाजार अयोध्या से मोहबरा वाले रेलवे पुल का निर्माण भी लगभग पूरा हो चुका है। दर्शननगर रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का कार्य अंतिम चरणों में है। यह तीनो ओवरब्रिज इसी नये साल में आम आदमी के प्रयोग में आ जाएगा। शहर के हर गली मोहल्ले में सीवर लाइन तैयार है।