ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News बिहारBihar Weather Today: गर्मी का सितम जारी, इस तारीख तक राहत नहीं; जानिए कब बरसेंगे बादल?

Bihar Weather Today: गर्मी का सितम जारी, इस तारीख तक राहत नहीं; जानिए कब बरसेंगे बादल?

बिहार में गर्मी का सितम जारी है। और अगले 2 दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं। हालांकि 26 मई से मौसम में कोई परिवर्तन हो सकता है। हालांकि कुछ जिलों में बारिश से राहत मिली है।

Bihar Weather Today: गर्मी का सितम जारी, इस तारीख तक राहत नहीं; जानिए कब बरसेंगे बादल?
Sandeepहिन्दुस्तान,पटनाFri, 24 May 2024 06:38 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार में अगले दो दिनों तक बारिश के आसार नहीं है। लेकिन, 26 मई से प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश के आसार हैं। इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

वहीं शुक्रवार और शनिवार को अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी। इस कारण दोपहर में लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास होगा। हालांकि बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त पुरवा हवा आने के कारण लोगों को सुबह और शाम के समय गर्मी से राहत मिलेगी।

 मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को पटना के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। अधिकतम तापमान में 0.9 और न्यूनतम में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। राजधानी का अधिकतम तापमान 34.9 और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया

वहीं समस्तीपुर जिले में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में बुधवार देर शाम से गुरुवार को दिन में आठ बजे तक रूक रूक हुई बारिश ने जहां आमलोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलायी, वहीं किसानों के लिए वरदान साबित हुई। बारिश से आम, लीची व सब्जी की खेती करने वाले किसानों के चेहरे खिले रहे।

बारिश से धान की नर्सरी लगाने में भी किसानों को सहूलियत होगी। विदित हो कि प्रचंड धूप व भीषण गर्मी के कारण खेतों में नमी गायब हो गयी थी। जिससे पटवन करते करते किसान परेशान थे। खासकर सब्जी की खेती करने वाले फसल सूखने से परेशान थे। बारिश से कुछ जगहों पर जलजमाव भी हुआ जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। 

बुधवार रात ताजपुर एवं आसपास के इलाके में बारिश हुई। बारिश से किसानों के खेतों में लगी सब्जी की फसलों को फायदा हुआ है। वहीं बारिश के कारण ताजपुर बाजार के हॉस्पिटल रोड में सड़क में पानी भर जाने से लोगों को आवागमन की असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।