
Kal Ka Mausam 15 May 2026: देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम धीरे-धीरे ही सही पूरी तरह से करवट ले रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए पूर्वानुमान जारी करते हुए कई राज्यों में आंधी, तेज बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग ने पटना, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर समेत बिहार के 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। बुधवार रात को इन जिलों में आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात होने की आशंका है।

बिहार में कल यानी सोमवार 11 मई को भी कुछ जगहों पर मौसम खराब रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने उत्तर बिहार, कोसी, सीमांचल समेत दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में आंधी, बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पटना में बादल छाए रहेंगे।

मौसम विभाग ने तात्कालिक पूर्वानुमान जारी कर पटना, गयाजी समेत दक्षिण बिहार के जिलों में शनिवार देर शाम तक आंधी, बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि की चेतावनी जताई गई है। इन जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Bihar Weather: राज्य भर में आज भी तुफानी बारिश, तेज आंधी और ओला वृष्टि की चेतावनी दी गई है। हालांकि, शुक्रवार की शाम की तबाही के बाद शनिवार को सुबह से ही धूप खिली है। बारिश और आंधी ने गर्मी को छू मंतर कर दिया है।
पटना में गुरुवार शाम को आधे घंटे के लिए आई तूफानी बारिश ने शहर में तबाही मचा दी। जगह-जगह पेड़ गिरने से गाड़ियां उसके नीचे दब गईं। 4 लोगों की मौत हो गई। शहर में भीषण जाम की स्थिति है।
पटना में शुक्रवार दोपहर को काले बादल छा गए। इससे दिन में ही रात जैसा अंधेरा हो गया। पटना में दोपहर बाद तेज बारिश भी शुरू हो गई। मौसम विभाग ने मुजफ्फरपुर, दरभंगा समेत 6 जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। पटना में आंधी से पेड़ गिर गए।
बिहार में आज मौसम बहुत खराब रहने वाला है। राजधानी पटना में आंधी के साथ तेज बारिश ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। समस्तीपुर, नालंदा, बेगूसराय समेत 10 जिलों में शाम तक मौसम विभाग का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
अबतक मिली जानकारी के मुताबिक आसमान से बरसी आफत ने 19 लोगों की जिन्दगी छीन ली जिनमें 7 बच्चे शामिल हैं।
बिहार, झारखंड और ओडिशा में 5 मई तक आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की उम्मीद है। बिहार और गंगा से सटे पश्चिम बंगाल में 3-4 मई को 50-70 किमी/घंटा की रफ्तार से भीषण तूफान चलने की चेतावनी है।