ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेशदिल्ली से अयोध्या पहुंचना होगा आसान, वंदेभारत एक्सप्रेस से सफर केवल आठ घंटे में, कहां किस समय पहुंचेगी ट्रेन?

दिल्ली से अयोध्या पहुंचना होगा आसान, वंदेभारत एक्सप्रेस से सफर केवल आठ घंटे में, कहां किस समय पहुंचेगी ट्रेन?

अयोध्या कैण्ट से दिल्ली का सफर अब आसान हो गया है। अयोध्या कैण्ट से संचालित नई वंदे भारत एक्सप्रेस अब यात्रियों को लगभग आठ घंटे 20 मिनट में आनंद विहार दिल्ली का सफर तय कर सकेंगे।

दिल्ली से अयोध्या पहुंचना होगा आसान, वंदेभारत एक्सप्रेस से सफर केवल आठ घंटे में, कहां किस समय पहुंचेगी ट्रेन?
Dinesh Rathourहिन्दुस्तान,अयोध्याThu, 04 Jan 2024 08:44 PM
ऐप पर पढ़ें

अयोध्या कैण्ट से दिल्ली का सफर अब आसान हो गया है। अयोध्या कैण्ट से संचालित नई वंदे भारत एक्सप्रेस अब यात्रियों को लगभग आठ घंटे 20 मिनट में आनंद विहार दिल्ली का सफर तय कर सकेंगे। अभी तक अन्य ट्रेनों से दिल्ली तक सफर में लगभग 12 घंटे का समय लगता था। गुरुवार को अयोध्या कैण्ट से पहली बार यात्रियों को लेकर वंदेभारत दिल्ली के लिए अपरान्ह 3.45 बजे रवाना हुई। यह ट्रेन बाराबंकी के बजाय वाया सुल्तानपुरजाएगी। ट्रेन का रूट डायवर्जन रेलवे लाइन दोहरीकरण की वजह से किया गया है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रामनगरी के दिल्ली का सफर आसान करने के लिए 20 दिसम्बर को अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखकर रवाना किया था। यह ट्रेन गुरूवार को आनंद विहार से चलकर अपराह्न 3.05 बजे आधा घंटा लेट से प्लेट फार्म नंबर- एक पर पहुंची।

ट्रेन की सफाई के बाद पुन: आनंद विहार दिल्ली के लिए अपराह्न 3.45 बजे अयोध्या कैण्ट से आधा घंटा लेट से रवाना भी हुई। हालांकि ट्रेन में काफी सीटें खाली नजर आई। इसके पीछे किराया अधिक होना बताया जा रहा है। यह ट्रेन अयोध्या कैण्ट से आनंद विहार दिल्ली के लिए सप्ताह में छह दिन चलेगी। बुधवार को वंदे भारत एक्सप्रेस नहीं चलाई जाएगी। वंदे भारत एक्सप्रेस से प्रस्थान के लिए ट्रेन नंबर- 22425 और आगमन के लिए ट्रेन नंबर- 22426 निर्धारित है।

इस ट्रेन में अभी सात कोच चेयरकार (सीसी) और एक कोच एजीक्यूटिव क्लास (ईसी) के लगाए गए हैं। सीसी कोच में 78 सीट और ईसी में 40 सीटें हैं। पहले दिन वंदेभारत एक्सप्रेस को टीटी सचिन व शरद ठाकुर एवं राजीव तथा लोको पॉयलट एसके मौर्य व सहायक लोको पॉयलट आशीष सिंह एवं गार्ड मो. रईस गार्ड लेकर रवाना हुए। मुख्य टिकट निरीक्षक जितेन्द्र यादव, स्टेशन अधीक्षक दिग्विजय, वाणिज्य निरीक्षक अजय सिंहमौजूद रहे। 

सात से 15 तक निरस्त रहेगी वंदेभारत एक्सप्रेस

आनंद विहार टर्मिनल- अयोध्या कैंट वन्दे भारत एक्सप्रेस आगमन व प्रस्थान सात जनवरी से 15 जनवरी तक तक निरस्त रहेगा। यह निर्णय वाराणसी-अयोध्या-जफराबाद सेक्शन पर रेल लाइन दोहरीकरण कार्य की वजह से लिया गया है। हालांकि चार से छह जनवरी तक अयोध्या कैण्ट से अपने निर्धारित समय से चलेगी जो वाया सुल्तानुपर होकर जाएगी। यह जानकारी उत्तर रेलवे दिल्ली के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार की ओंर से जारी विज्ञप्ति में दी गई है।

वंदे भारत की समय सारिणी

अयोध्या से प्रस्थान 15.15 बजे, लखनऊ आगमन 17.15 बजे प्रस्थान 17.25 बजे, कानपुर आगमन 18.35 बजे प्रस्थान 18.40 बजे, आनन्द विहार टर्मिनल समय 23.40 बजे पर पहुंचेगी। वापसी आनन्द विहार टर्मिनल से प्रस्थान 06.10 बजे, कानपुर आगमन 11.10 बजे प्रस्थान 11. 12 बजे, लखनऊ आगमन 12.25 बजे प्रस्थान 12.35 बजे, अयोध्या समय 14.35 बजे पहुंचेगी।

वंदेभारत का किराया

वंदेभारत एक्सप्रेस से अयोध्या कैण्ट से आनंद विहार तक सफर करने के लिए चेयर कार का 1570 रुपए किराया निर्धारित किया गया है। जबकि एजीक्यूटिव क्लास का 2915 रुपए किराया लगेगा। इसी में नाता और डिनर भी शामिल होगा। अयोध्या कैण्ट से लखनऊ तक चेयरकार का 610 रूपए और एजीक्यूटिव क्लास का 1110 रुपए किराया निर्धारित किया गया है।  

जय श्रीराम का उदघोष कर यात्रा शुरू की

अयोध्या कैण्ट से आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली के लिए वंदेभारत एक्सप्रेस के यात्रियों में काफी उत्साह नजर आया। वंदे भारत एक्सप्रेस से पहली बार सफर करने से पूर्व खुशी से लबरेज यात्रियों ने जय श्रीराम का उदघोष किया। कोच में उत्साहित यात्रियों ने जमकर श्रीराम के नारे लगाए और ट्रेन में साफ- सफाई व व्यवस्था की तारीफ की। तमाम लोग वंदेभारत एक्सप्रेस को देखने के लिए उत्सुक नजर आए और कई यात्रियों ने ट्रेन के साथ सेल्फी भी ली।