
रेल यात्रियों को छत्तीसगढ़ में दो दिन यात्रा में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे द्वारा रायपुर रेल मंडल के हथबंद-तिल्दा नेवरा रेल खंड में रोड अंडरब्रिज निर्माण कार्य किया जाना है। इसके चलते रेलवे प्रशासन ने 11 और 12 जनवरी को कई यात्री ट्रेनों को रद्द एवं आंशिक रूप से रद्द किया है।

यूपी के बलरापुर जिले में तुलसीपुर रेलवे स्टेशन के पास बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से रेलवे का इलेक्ट्रानिक फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि रेलवे का हाईटेंशन लाइन भी टूट गई, जिससे तीन घंटे तक रेलवे यातायात बाधित रहा।

कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन में बुधवार-गुरुवार की आधी रात के दौरान भीषण चोरी हो गई। कई यात्रियों के फोन, पर्स, कैश और सोने के गहने चोर उड़ा ले गए। सुबह जब उनकी नींद खुली तो चोरी का एहसास हुआ। अधिकतर शिकायतें सेकंड एसी कोच के यात्रियों की आई हैं।

होली के मौके पर घर जाने की चाह रखने वाले लोगों के लिए ट्रेनों में दो महीने पहले ही सीटें लगभग फुल हो चुकी हैं। दिल्ली से बनारस, प्रयागराज, रांची, पटना, दरभंगा एवं जयनगर जाने वाली अधिकांश गाड़ियों में स्लीपर श्रेणी की सीटें बुक हो चुकी हैं। कुछ गाड़ियों में केवल एसी की सीटें बची हुई हैं।

कोरोना के दौरान देशभर में बंद की गई अधिकांश रेल सेवाएं भले ही अब दोबारा शुरू हो चुकी हों, लेकिन मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के यात्रियों की परेशानी आज भी खत्म नहीं हुई है। इसके चलते हजारों यात्रियों को रोजमर्रा के सफर में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रयागराज में रेलवे सुरक्षा बल की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत शुक्रवार को प्रयागराज जंक्शन पर एक बड़ा हादसा टल गया। प्लेटफॉर्म संख्या दो पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय एक युवक ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गया।

यात्रियों की होने वाली भीड़ को देखते हुए हर त्योहार और गर्मी की छुट्टियों में मांग के हिसाब से स्पेशल ट्रेनों की अधिसूचना जारी की जाती है। चूंकि हर ट्रेन के लिए सम्बंधित रेलवे के साथ ही बोर्ड से अनुमति लेनी होती है ऐसे में कई बार ट्रेन चलाने के महज दो या तीन दिन पहले ही इजाजत मिल पाती है।

शाहजहांपुर जिले के रोजा में हुए अवैध क्रासिंग पर दर्दनाक हादसे के बाद मुरादाबाद मंडल के डीआरएम संग्रह मौर्य पर गाज गिर गई। हादसे के दोषियों पर कार्रवाई न करने के मामले में उनका ट्रांसफर कर दिया गया।

दिल्ली के सबसे प्रमुख स्टेशन नई दिल्ली में पुनर्विकास कार्य शुरू हो चुका है। इसे देखते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से पूर्वा और वैशाली एक्सप्रेस सहित 16 ट्रेनों को शकूरबस्ती और सफदरजंग जबकि पुरानी दिल्ली से 8 गाड़ियों को शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन पर स्थानांतरित करने का प्रस्ताव रेलवे को दिया गया है।

भारतीय रेलवे ने पश्चिम रेलवे के 96 किलोमीटर लंबे बाजवा-अहमदाबाद सेक्शन पर ऑटोमेटिक ट्रेन सुरक्षा प्रणाली ‘कवच’ को सफलतापूर्वक शुरू कर दिया है। ‘कवच’ स्वदेशी रूप से विकसित ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन (एटीपी) सिस्टम है, जो एक अत्यंत अपग्रेडेड टेक्नोलॉजी है।