ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News NCRविपक्ष का बेहतर नेता कौन? सर्वे में केजरीवाल टॉप, राहुल गांधी से बहुत आगे; ममता को भी पछाड़ा

विपक्ष का बेहतर नेता कौन? सर्वे में केजरीवाल टॉप, राहुल गांधी से बहुत आगे; ममता को भी पछाड़ा

अगले साल देश में लोकसभा चुनाव होने जा रहा है। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में चुनाव लड़ने जा रही है, लेकिन विपक्ष का चेहरा अभी तय नहीं।

विपक्ष का बेहतर नेता कौन? सर्वे में केजरीवाल टॉप, राहुल गांधी से बहुत आगे; ममता को भी पछाड़ा
Sudhir Jhaलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 26 Jan 2023 10:02 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

अगले साल देश में लोकसभा चुनाव होने जा रहा है। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में चुनाव लड़ने जा रही है, लेकिन विपक्ष में उनके खिलाफ कौन सबसे बड़ा चेहरा होगा यह अभी साफ नहीं है। कई दलों और नेताओं की ओर से की जा रही दावेदारी के बीच एक सर्वे में जनता ने बताया है कि उनकी नजर में कौन विपक्ष का बेहतर चेहरा है। इंडिया टुडे और सी वोटर की ओर से किए गए सर्वे में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सबसे आगे बताया गया है। 

सर्वे का अनुमान है कि आज देश में चुनाव हो जाएं तो लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुआई में एनडीए की सरकार बन सकती है। यूपीए का प्रदर्शन पहले से बेहतर हो सकता है, लेकिन पार्टी अभी भी सत्ता से दूर दिख रही है। सर्वे के मुताबिक, यदि देश में आज चुनाव हो जाएं तो भाजपा को 284 सीटों पर जीत मिल सकती है। करीब एक दशक से सत्ता से दूर कांग्रेस को एक बार फिर महज 68 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। अन्य के खाते में 191 सीटें जाने का अनुमान लगाया गया है। 

सर्वे- मोदी सरकार से कितने लोग खुश? आज हुए चुनाव तो किसे कितनी सीटें?

विपक्ष का बेहतर नेता कौन?
सर्वे में जब लोगों से सवाल किया गया कि विपक्ष का बेहतर नेता कौन है तो सबसे अधिक लोगों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल का नाम लिया। सर्वे में 24 फीसदी लोगों ने केजरीवाल को सबसे बेहतर बताया तो दूसरे नंबर पर ममता बनर्जी रहीं। ममता बनर्जी को 20 फीसदी लोगों ने पहली पसंद बताया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त राहुल गांधी को महज 13 फीसदी लोग सबसे बेहतर विपक्षी नेता मानते हैं। 5 फीसदी ने नवीन पटनायक का नाम लिया।

बेहतर सीएम की रेस में दूसरे नंबर पर केजरीवाल
इसी सर्वे में जब लोगों से पूछा गया कि देश में सबसे बेहतर मुख्यमंत्री कौन है तो सबसे अधिक 39 फीसदी जनता ने योगी आदित्यनाथ का नाम लिया। वहीं, 16 फीसदी ने अरविंद केजरीवाल को सबसे बेहतर सीएम बताया। ममता बनर्जी को 7 फीसदी, एमके स्टालिन को 7 फीसदी, नवीन पटनायक को 3 फीसदी और हिमंता बिस्वा सरमा को 2 फीसदी लोगों ने सबसे बेहतर सीएम बताया।