सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

भोजशाला को HC ने बताया मंदिर तो ओवैसी को याद आया बाबरी वाला फैसला, क्या बोले

अदालत ने विवादित परिसर को देवी सरस्वती का मंदिर करार दिया है और यहां मुसलमानों के नमाज पढ़ने पर रोक लगा दी है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख को इस पर ‘बाबरी मस्जिद फैसले’ की याद आ गई।

May 15, 2026 03:59 pm IST

भोजशाला सरस्वती मंदिर है, मस्जिद नहीं; MP हाई कोर्ट में हिंदू पक्ष की बड़ी जीत, अब नहीं होगी नमाज

मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने धार के भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद परिसर की धार्मिक प्रकृति के विवाद के मामले में शुक्रवार को फैसला सुनाया दिया है। 12 मई को अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

May 15, 2026 04:21 pm IST

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने केजरीवाल के साथ संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज को क्यों लपेट लिया

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने शराब घोटाले वाले केस से खुद को अलग करने से पहले आम आदमी पार्टी के 6 नेताओं के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू की है। केजरीवाल के अलावा मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और विनय मिश्रा भी इसमें शामिल हैं।

May 15, 2026 04:58 pm IST

डराना चाहते थे मुझे, मेरा मजाक उड़ाया...; जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने केजरीवाल पर क्या-क्या कहा

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने शराब घोटाले वाले केस से खुद को अलग करने से पहले कहा कि उन्हें अरविंद केजरीवाल ने डराने की कोशिश की, अदालत को दबाव में लाने की कोशिश की और मजाक उड़ाया गया।

May 15, 2026 10:23 am IST

केजरीवाल पर ऐक्शन ले जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने छोड़ा शराब घोटाले वाला केस, चौंकाने वाला फैसला क्यों

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह समेत आम आदमी पार्टी के आधा दर्जन नेताओं के खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस शुरू करने के बाद शराब घोटाले वाले केस से खुद को अलग कर लिया है।

May 14, 2026 08:00 pm IST

अराजकता फैल जाएगी; जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा केजरीवाल पर बरस पड़ीं, बताया क्यों ऐक्शन

जस्टिस शर्मा ने कहा कि केजरीवाल ने जो किया वह आपराधिक अवमानना है और यदि इसे नहीं रोका गया तो अराजकता फैल जाएगी। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने कहा कि उन्हें डराने की कोशिश की गई।

May 14, 2026 07:30 pm IST

दिल्ली में ‘वर्क फ्रॉर्म होम’ वाला आदेश आ गया, प्राइवेट कंपनियों पर भी लागू; टाइमिंग में बदलाव समेत कई ऐलान

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सरकारी दफ्तरों में दो दिन वर्क फ्रॉर्म होम (WFH) रहेगा। उन्होंने निजी कंपनियों से भी इसे लागू करने को कहा है।

May 14, 2026 04:07 pm IST

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने 'अपमान' पर कर दिया ऐक्शन का ऐलान, कहा- मैं चुप नहीं रह सकती

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने कहा कि वह उन प्रतिवादियों के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई शुरू करेंगी जिन्होंने उनके खिलाफ अपमानजक सामग्री पोस्ट की थी।

May 14, 2026 02:53 pm IST

दिल्ली में नया निर्भया कांड; चलती बस में गैंगरेप क बाद थी खून से लथपथ, मजबूर इतनी कि अस्पताल में इलाज भी नहीं कराया

चलती बस में गैंगरेप के बाद वह खुद खून से लथपथ थी, असहनीय दर्द से गुजर रही थी… लेकिन इतनी मजबूर थी कि अस्पताल में भर्ती नहीं हो सकी। बीमार पति और छोटे बच्चों की वजह से पीड़िता ने कहा कि वह घर पर ही अपना इलाज कराएगी।

May 14, 2026 02:19 pm IST

स्वाति मालीवाल और AAP के बीच क्या है ‘भेड़-बकरी’ वाला विवाद, केजरीवाल पर भड़कीं सांसद

आप के विधायक ने स्वाति मालीवाल के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया है। राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने इसके बाद अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया और कहा कि वह डरने वाली नहीं हैं। 

May 14, 2026 01:19 pm IST

दिल्ली में 'निर्भया जैसा कांड' करने वाले पकड़े गए, बिहार से आई थी वह बस

दिल्ली में चलती बस में हुई गैंगरेप की घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उस बस को भी जब्त कर लिया गया है, जिसमें इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया गया। बस बिहार से आई थी।

May 14, 2026 10:48 am IST

4 दिन काम और 3 दिन की छुट्टी; पेट्रोल-डीजल की बचत के लिए भाजपा सरकार बना रही ऐसा प्लान

वर्क फ्रॉर्म होम समेत अन्य उपायों के विकल्पों के बीच राजस्थान सरकार 'कार्य दिवस' घटाने पर भी विचार कर रही है। सरकार का लक्ष्य सरकार का खर्च घटाना, ईंधन बचाना, कार्बन उत्सर्जन में कटौती और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना है।

May 14, 2026 09:15 am IST

कुमार विश्वास के बंगले पर क्यों इतनी चर्चा-बहस, केजरीवाल का भी किया जा रहा है जिक्र

एक इंटरव्यू में कुमार विश्वास ने अपने घर के भीतर की तस्वीरें दिखाईं तो सोशल मीडिया पर इसकी भव्यता के चर्चे शुरू हो गए। कुछ लोगों ने इसे असली शीशमहल बताया तो कुछ कह रहे हैं कि एक कवि ने अपनी मेहनत से यह सब हासिल किया है।

May 13, 2026 05:10 pm IST

NEET पेपर लीक में पकड़ा गया दिनेश बिंवाल कौन, कांग्रेस जिसे बता रही भाजपा नेता

कांग्रेस का दावा है कि बिंवाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नेता है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी ऐसा ही दावा किया है। बिंवाल के कई ऐसे पोस्टर भी सामने आए हैं जिनमें उसकी तस्वीर के सामने उसने खुद को भाजपा नेता लिखा है।

May 13, 2026 02:05 pm IST

अरविंद केजरीवाल भारत में भी चाहते हैं नेपाल-बांग्लादेश जैसा हाल! कहा- सड़कों पर उतरें ‘जेन जी’

केजरीवाल ने नीट पेपर लीक के मुद्दे को आधार बनाकर 'जेन जी' से सड़कों पर उतरने और आंदोलन की अपील की है। उन्होंने नेपाल और बांग्लादेश का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने सरकार बदल दी, क्या हमारे देश के युवा पेपर लीक करने वाले मंत्रियों को जेल नहीं भेज सकते?

May 13, 2026 03:28 pm IST

ब्राह्मणों पर विवादित बोल वाला बवाल क्या, हंगामा बढ़ते देख देवता बताने लगे सपा नेता

ब्राह्मणों पर एक 'अभद्र टिप्पणी' करते हुए एक वीडियो वायरल होने के बाद एक तरफ जहां राजकुमार भाटी के खिलाफ केस दर्ज हो गया है तो दूसरी तरफ उनके खिलाफ महापंचायत का भी ऐलान किया गया है। उबाल और बवाल बढ़ते देख भाटी ने सफाई पेश की और हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए।

May 13, 2026 10:58 am IST

पेट्रोल-डीजल की बचत पर दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने कर दिया एक बड़ा ऐलान

प्रधानमंत्री की ओर से की गई 7 अपीलों के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कारों के कम इस्तेमाल और सार्वजनिक परिवहन में सफर की बात कही है। उनके मंत्री और विधायक भी ऐसा करेंगे।

May 13, 2026 12:21 pm IST

शुभेंदु सरकार के फैसले के खिलाफ राहुल गांधी को किसने लिख दिया लेटर, सड़क पर उतरने की मांग

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने के बाद लिए गए एक फैसले के खिलाफ आवाज उठाने और सड़क पर उतरने की मांग की है।

May 12, 2026 06:30 pm IST

पीएम मोदी ने पेट्रोल-डीजल बचाने को कहा, जज साहब भी साइकिल से गए अदालत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से की गई अपील के बाद मध्य प्रदेश में जबलपुर हाई कोर्ट के जज जस्टिस द्वारकाधीश बंसल साइकिल से अदालत गए और दूसरों को भी ऐसा करने के प्रति प्रेरित किया।

May 12, 2026 04:15 pm IST

छोटे कपड़े, रीलबाजी; सास-ससुर ने सल्फास खाकर जान दे दी, हरियाणा में दिल्ली वाली बहू पर क्या आरोप

मॉर्डन कल्चर में पली-बढ़ी और इंस्टाग्राम के लाइक्स-कॉमेंट को सबसे जरूरी मानने वाली एक बहू से दुखी होकर सास-ससुर ने सल्फास की गोलियां खाकर जान दे दी। आरोप है कि बहू झगड़ा करती थी और उन पर हमला भी करती थी।

May 12, 2026 04:43 pm IST