
उन्नाव में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता 14 मार्च को कलेक्ट्रेट में एलपीजी गैस की कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव ने कहा कि महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी को गैस और तेल की कीमतों में और वृद्धि का डर सता रहा है।

आम आदमी पार्टी ने परतापुर रोड स्थित कार्यालय में एक कार्यकर्ता बैठक आयोजित की। पार्टी के प्रवक्ता सीएम चौहान ने कहा कि 14 तारीख को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर गैस की बढ़ती कीमतों और किल्लत के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में होगा।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डा. संदीप पाठक ने गांव रजवाना के सच्चिदानंद गौड़ को उत्तराखंड का सह प्रभारी नियुक्त किया है। गौड़ ने नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह राज्य में संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।

आम आदमी पार्टी ने देहरादून के कैंट विधानसभा क्षेत्र में 'स्वर्णिम विजय दिवस' के अवसर पर 'हर घर मिठाई वितरण' अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना और जनहित के मुद्दों पर संवाद स्थापित करना है। यह अभियान पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने के लिए किया जाएगा।
कथित शराब घोटाले से जुड़े केस की सुनवाई कर रहीं हाई कोर्ट की जज जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा पर आम आदमी पार्टी ने सवाल खड़े कर दिए हैं। 'आप' ने सवाल किया है कि भाजपा और जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के बीच क्या रिश्ता है?
दिल्ली के कथित शराब घोटाले से जुड़े सीबीआई केस में 27 फरवरी को जब ट्रायल कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल,मनीष सिसोदिया समेत 23 को आरोप मुक्त किया तो जांच एजेंसी के खिलाफ कई बड़ी टिप्पणियां भी कीं। यहां तक कि जांच अधिकारी के खिलाफ जांच का आदेश दे दिया था।
दिनेशपुर में आम आदमी पार्टी ने ई रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सुभाष व्यापारी ने कहा कि समाज में हर व्यक्ति का सम्मान होना चाहिए।
सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) की ओर से ट्रायल कोर्ट फैसले को दी गई चुनौती वाली याचिका पर उच्च न्यायालय ने आरोपियों से उनका पक्ष बताने को कहा है। सीबीआई ने हाई कोर्ट में कहा कि उसके पास आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं।
दिल्ली के कथित शराब घोटाले से जुड़े केस में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) को हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट पहुंची जांच एजेंसी की ओर से 3 मांगें रखी गई थीं, जिन्हें अदालत ने स्वीकार कर लिया है।
आम आदमी पार्टी ने महिला दिवस पर एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ाने पर प्रदेश सरकार की आलोचना की। पार्टी के समन्वय सदस्य शरद जैन ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को निराश किया है। उन्होंने गैस की कीमतें वापस लेने और महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की, अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।