ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News NCRDTC-Metro Timings: पोलिंग बूथ टाइम पर पहुंचे कर्मचारी, दिल्ली मेट्रो-DTC बस का बदला टाइम; कितने बजे से मिलेगी सर्विस

DTC-Metro Timings: पोलिंग बूथ टाइम पर पहुंचे कर्मचारी, दिल्ली मेट्रो-DTC बस का बदला टाइम; कितने बजे से मिलेगी सर्विस

DTC-Metro Timings Changed: दिल्ली में शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। ऐसे में पोलिंग बूथ तक मतदानकर्मियों को टाइम पर पहुंचाने के लिए बस और मेट्रो का समय बदल गया है।

DTC-Metro Timings: पोलिंग बूथ टाइम पर पहुंचे कर्मचारी, दिल्ली मेट्रो-DTC बस का बदला टाइम; कितने बजे से मिलेगी सर्विस
Sneha Baluniहिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 24 May 2024 05:56 AM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के लिए कल यानी शनिवार को मतदान होने हैं। ऐसे में मतदान वाले दिन 25 मई को मेट्रो का परिचालन सुबह 4 बजे से शुरू होगा। मतदानकर्मियों को अपनी ड्यूटी पर पहुंचाने के लिए यह फैसला किया गया है। तड़के चार से छह बजे के बीच मेट्रो 30-30 मिनट के अंतराल पर अपनी सभी लाइनों पर परिचालन करेगी। उसके बाद आम दिनों की तरह सामान्य परिचालन होगा। मेट्रो अधिकारियों ने कहा कि चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारी मेट्रो की सेवा का प्रयोग करके अपने गंतव्य तक पहुंच पाएंगे। इसके अलावा डीटीसी ने भी चुनाव कर्मियों के लिए 35 रूट पर सुबह चार बजे से बसों का परिचालन करेगी।

एनडीएमसी दस केंद्रों को फूलों से सजाएगी

लोकसभा चुनावों के लिए 25 मई को होने वाले मतदान को लेकर एनडीएमसी ने अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर विशेष व्यवस्था की है। इसमें थीम आधारित फूलों से सजाए गए मतदान केंद्र शामिल हैं। एनडीएमसी के मुताबिक, चुनाव के दिन लोगों को खास अहसास कराने के लिए 10 मतदान केंद्रों पर सजावटी फूलों की विशेष व्यवस्था की गई है। इन केन्द्रों को गुलाबी बूथ, हरित वातावरण, स्वच्छ हरित थीम आदि के आधार पर सजाया जा रहा है। दिव्यांग जनों के लिए विशेष बूथ व्यवस्था की जा रही है।

कर्मचारियों को निगम ने दिए दिशानिर्देश

25 मई को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली नगर निगम प्रशासन ने कर्मचारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निगम के 1500 से अधिक स्कूलों में बने 13 हजार पोलिंग बूथों पर मतदाताओं को सुविधा प्रदान करने के लिए भी कहा गया है। मतदान के दिन पोलिंग बूथों पर 30 हजार से अधिक कर्मचारियों को जिम्मेदारी संभालने के लिए तैनात किया गया है। लोगों को पोलिंग बूथों पर असुविधा न हो, इसके लिए कर्मचारियों को व्यवस्था करने के लिए भी कहा गया है। इसमें दिव्यांग मतदाताओं को रैंप के जरिए बूथों पर ले जाने के लिए भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।