
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 मार्च को महिला दिवस के मौके दिल्ली में देश का पहला रिंग मेट्रो कॉरिडोर (Pink Line Metro) का उद्घाटन करने जा रहे हैं। मजलिस पार्क से बाबरपुर तक बने पिंक लाइन मेट्रो के इस नए कॉरिडोर के विस्तार से इसकी लंबाई बढ़कर लगभग 71.56 किलोमीटर हो जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 8 मार्च को दिल्ली में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर (पिंक लाइन) और दीपाली चौक से मजलिस पार्क (मैजेंटा लाइन) का उद्घाटन किया जाएगा।

होली के अवसर पर नमो भारत और मेरठ मेट्रो के परिचालन समय में खास बदलाव किया गया है। जानकारी के मुताबिक 4 मार्च 2026 यानी बुधवार को होली के दिन सुबह से लेकर शाम तक मेट्रो सेवाएं स्थगित रहेंगी।

शव को तुरंत ट्रैक से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान महाराज सिंह (45) के रूप में हुई है और वह राजस्थान के करोली का रहने वाला था। वे पुताई का काम करता है।

दिल्ली समेत सभी बड़े शहरों में मेट्रो अब लोगों के लिए सिर्फ सुरक्षित सफर का जरिया नहीं, बल्कि आर्थिक चिंताओं को दूर करने का माध्यम भी बन रही है। एक अध्ययन में यह दावा किया गया है कि मेट्रो रूट पर रहने वाले लोग समय से अपने बैंक लोन की किस्तें चुका रहे हैं।

-राज्य नाम प्राधिकरण ने सात स्टेशनों के नाम में संशोधन और दो के नाम में पूर्ण परिवर्तन कियानई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली मेट्रो रेल के नौ स्टेशनों के नाम में फेरबदल किया गया है। मुख्यमंत्री एवं...

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने कॉपर केबल की चोरी से परेशान होकर 175 किलोमीटर कॉपर केबल को एल्युमीनियम केबल में बदलने का निर्णय लिया है। यह बदलाव 32.59 करोड़ रुपये की लागत से होगा। पिछले एक साल में 80 से अधिक चोरी की घटनाएं हुई हैं, जिससे मेट्रो संचालन पर असर पड़ा है।

फेज चार में बनकर तैयार मजलिस पार्क-मौजपुर और दीपाली चौक-मजलिस पार्क कॉरिडोर पर जल्द ही मेट्रो सेवा शुरू होगी। प्रधानमंत्री इन दोनों कॉरिडोर पर मेट्रो परिचालन का शुभारंभ करेंगे।

गजरौला में एक युवक से दिल्ली मेट्रो में नौकरी दिलवाने के नाम पर पौने तीन लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपी नाजिम ने रंजीत को नौकरी का झांसा देकर पैसे लिए, लेकिन जब नौकरी नहीं मिली, तो रंजीत ने पैसे वापस मांगे। नाजिम ने चेक दिए जो बाउंस हो गए और जान से मारने की धमकी भी दी।

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर स्थित उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर 'सेवा तीर्थ' कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री कार्यालय के नये परिसर का उद्घाटन किया था और इसी समारोह में उद्योग मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर 'सेवा तीर्थ' करने की घोषणा की गयी थी।