ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंडरेल के कंडम कोच में बनेगा रेस्टोंरेंट, झारखंडी खाना धुसका का लुत्फ उठाएंगे यात्री

रेल के कंडम कोच में बनेगा रेस्टोंरेंट, झारखंडी खाना धुसका का लुत्फ उठाएंगे यात्री

दक्षिण-पूर्व रेलवे जोन के टाटानगर मॉडल स्टेशन पर पहली बार रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसमें यात्री को झारखंड का लजीज और पारंपरिक व्यंजन धुसका का लुत्फ उठा सकेंगे।

रेल के कंडम कोच में बनेगा रेस्टोंरेंट, झारखंडी खाना धुसका का लुत्फ उठाएंगे यात्री
Mohammad Azamअरविंद सिंह,जमशेदपुरFri, 08 Sep 2023 10:22 PM
ऐप पर पढ़ें

दक्षिण-पूर्व रेलवे जोन के टाटानगर मॉडल स्टेशन पर पहली बार रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसमें यात्री को झारखंड का लजीज और पारंपरिक व्यंजन धुसका का लुत्फ उठा सकेंगे। धुसका आदिवासी समाज के मुख्य व्यंजनों में से एक है। रांची समेत झारखंड के सभी आदिवासी बहुल जिलों में धुसका सुबह नाश्ते से रात के भोजन तक में इस्तेमाल होता है।

एसी कोच में 40 लोगों के बैठने की सुविधा
बर्मामाइंस गेट पर रेलवे के कंडम कोच को संचालक पंकज सिंह ने रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स को आकर्षक रूप दिया है, जो पूरी तरह से वातानुकूलित होगा। इसमें एक साथ 40 लोग बैठकर नाश्ता और भोजन कर सकेंगे। सुरक्षा के तहत रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स में दो गेट बनाने के साथ ही शौचालय की व्यवस्था ट्रेन के कोच की तरह है। किचन भी बाहर बना है, ताकि रेस्टोरेंट में बैठे लोगों को गर्मी का एहसास नहीं हो।

आदित्यपुर और चाईबासा में भी खुलेगा रेस्टोरेंट
रेलवे टाटानगर के अलावा आदित्यपुर, गोविंदपुर, चाईबासा, चक्रधरपुर समेत ओडिशा के राउरकेला व झारसुगुड़ा स्टेशन के बाहर भी रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स खोलने की तैयारी है। टाटानगर में रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स उद्घाटन का इंतजार कर रहा है। कोल्हान के स्टेशनों पर यात्रियों के रुझान के अनुसार रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स खोले जाएंगे और क्षेत्र के अनुसार यात्रियों के लिए खाद्य सामग्री की व्यवस्था होगी।

बच्चों को चाउमिन और पोहा भी मिलेगा
संचालक पंकज सिंह ने बताया कि रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स में मांसाहारी व शाकाहारी भोजन के साथ बच्चों का पसंदीदा व्यंजन चाउमिन, पोहा, एग रोल, मिठाई, समोसा, दोसा-इडली 24 घंटे मिलेगा। उन्होंने बताया कि रांची के चर्चित लिट्टी वाले से भी बात हुई है, ताकि जमशेदपुर आने वाले यात्री स्टेशन पर हर तरह का स्वाद ले सकें। इधर, तालसा के ग्राम प्रधान गुरुचरण मुर्मू ने कहा कि रेलवे धुसका की व्यवस्था कर झारखंडी व्यंजन से अन्य लोगों से जोड़ने का बेहतर काम कर रहा है।