
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में भौराना निवासी दिलीप रावत को गिरफ्तार किया है। आरोपी को शक था कि उसके पिता की मौत का जिम्मेदार उसका फूफा है।

अहमदाबाद में लवर की मां के उकसाने पर एक नाबालिग लड़की ने सुसाइड कर लिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक लड़की की पिता की शिकायत पर पुलिस ने ऐक्शन लिया है।

संगठन में रहते किसी महिला और पुरुष नक्सली के बीच प्रेम हो गया और दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला किया तो उन्हें इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ती थी। आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे झारखंड, बंगाल और ओडिशा के नक्सलियों के अनुसार, संगठन में विवाह का तरीका बिल्कुल अलग था।

रांची के पीएचईडी के रुक्का जलशोधन केंद्र से जुड़ी यूजीआर पाइप लाइन से मंगलवार को भी बड़े इलाके में रहने वाले दो लाख से अधिक लोगों को नल से जल नहीं मिला।

झारखंड में लगातार बुलडोजर ऐक्शन जारी है। मंगलवार को कई घरों को तोड़कर जमींदोज कर दिया गया। इस दौरान अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने आई प्रशासन की टीम का जमकर विरोध हुआ।

झारखंड के 25,000 से अधिक जनवितरण प्रणाली (PDS) दुकानों को मजबूत करने और 2.62 करोड़ से अधिक लाभुकों को समय पर राशन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए 172.73 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में मोती नगर के पास देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, इसी दौरान एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

अभिजीत दीपके के खुद को मध्य प्रदेश का सीएम बताने और उस पद से इस्तीफे वाले व्यंग्य पर अब प्रवक्ता सौरव दास का भी रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि उनका इस्तीफा सीजेपी के लिए और बड़ी जीत है।

नाबालिग के परिजनों ने प्रशासन और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम के सामने शपथ पत्र देकर 18 साल की उम्र पूरी होने तक विवाह नहीं कराने का भरोसा दिया, लेकिन टीम के लौटते ही उसी शाम नाबालिग की शादी करा दी।

झारखंड के कतरास में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के रामकनाली थाना क्षेत्र के केशलपुर कुम्हार पट्टी के समीप रविवार सुबह कोयला चुनने के दौरान अचानक मिट्टी का मलबा धंस गया। इस घटना में 2 की मौत हो गई।

खुद को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बताते हुए व्यंग करने पर सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके की आलोचना हो रही है। यहां तक कि अब उन्हें गिरफ्तार कर जेल में भेजने की भी मांग शुरू होगई है।

पश्चिम बंगाल पुलिस के सामने सरेंडर के बाद पुलिस की पूछताछ में सचिन ने दावा किया कि वह सांसद सुनील महतो की हत्या के ऑपरेशन में शामिल था और राहुल के साथ मिलकर अंजाम दिया था। उसने संगठन के कई अन्य हमलों में भी शामिल होने की बात पूछताछ में बताई है।

झारखंड जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितता के मास्टरमाइंड अभय तिवारी ने कॉरपोरेट स्टाइल में पेपरलीक से लेकर वसूली व ब्लैकमेलिंग तक का अलग-अलग सिंडिकेट तैयार किया था। सीआईडी की अलग-अलग एसआईटी जेपीएससी और जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में अनियमितता की जांच कर रही हैं।

झारखंड में अवैध खनन करने वालों की अब खैर नहीं है। राज्य में अवैध खनन को रोकने के लिए जल्द ही सभी जिलों में डिस्ट्रिक्ट लेवल टास्क फोर्स सेल बनेगा। इसके अलावा अवैध खनन परिवहन की जांच के लिए विभिन्न जिलों में चेकनाका भी बनाए जाएंगे।

कोल्हापुर में पिछले तीन दशकों से रह रही हाथी माधुरी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जामनगर के वंतारा में एक साल के इलाज के बाद वो दोबारा अपने घर लौट रही है। विशेष देखभाल के लिए जामनगर स्थित वन्यजीव पुनर्वास एवं संरक्षण केंद्र वंतारा लाया गया था।

झारखंड सरकार जल्द ही प्रदेश में एंट्री करने वाले लघु खनिज वाली गाड़ियों से टैक्स लेने जा रही है। इसके लिए राज्य में एंट्री से पहले ऑनलाइन परमिट लेनी होगी।

जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान नाबालिग प्रदर्शनकारी के पिता पर हमले के बाद स्वतंत्र भारद्वाज को जेल भेज दिया गया था। इस दौरान अब नाबालिग लड़की को डराने धमकाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी टिप्पणी की है।

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने बालाघाट जिले में संक्रामक बीमारियों से 30 से अधिक बच्चों की मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। कोर्ट ने राज्य सरकार के साथ बालाघाट कलेक्टर को भी नोटिस भेजा है।

गुरुग्राम में खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां बीच सड़क पर दिनदहाड़े एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने आए बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की, जिससे शख्स की मौके पर ही मौत हो गई।

मध्यप्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर पीठ ने एक 20 साल की युवती की जैन दीक्षा लेने की इच्छा से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण आदेश दिया है। अदालत ने युवती की धार्मिक आस्था और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकारों से जोड़ते हुए उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।