ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड रांचीरांची से देवघर के लिए दो ट्रेन और दो बसों की है सीधी सेवा

रांची से देवघर के लिए दो ट्रेन और दो बसों की है सीधी सेवा

रांची। रांची से देवघर के लिए दो ट्रेनों व दो बसों की सीधी सेवा उपलब्ध

रांची से देवघर के लिए दो ट्रेन और दो बसों की है सीधी सेवा
हिन्दुस्तान टीम,रांचीTue, 12 Jul 2022 09:20 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची। रांची से देवघर के लिए दो ट्रेनों व दो बसों की सीधी सेवा उपलब्ध है। रांची से दोपहर एक बजे रांची बैद्यनाथधाम-दुमका एक्सप्रेस रवाना होती है। इसमें चेयरकार की एक बोगी और बाकी सामान्य श्रेणी की बोगी है। इसके अलावा दूसरी ट्रेन रांची-दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस रात 9:50 बजे रवाना होती है। इसमें टू एस में 55, स्लीपर में 135, थर्ड एसी में 460 और सेकेंड एसी में 645 रुपये किराया है। वहीं, रांची से एक सुबह और शाम में एक देवघर के लिए सीधी बस बिरसा मुंडा बस स्टैंड कांटाटोली से प्रस्थान करती है। इसके अलावा 10 बस ऐसी हैं, जो दुमका, गोड्डा सहित अन्य जगहों के लिए जाती हैं, जो देवघर होकर गुजरती हैं। इसमें नन एसी का किराया 400 और एसी बस का किराया 500 रुपये है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।