ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News बिहारओडिशा रेल हादसा: नीतीश-कुशवाहा समेत अन्य नेताओं ने जताया दुख, बिहार में बीजेपी ने रद्द किए कार्यक्रम

ओडिशा रेल हादसा: नीतीश-कुशवाहा समेत अन्य नेताओं ने जताया दुख, बिहार में बीजेपी ने रद्द किए कार्यक्रम

सीएम नीतीश कुमार ने बालासोर के बहनामा रेलवे स्टेशन के पास हुई भीषण रेल दुर्घटना में हुई मौतों को अत्यंत दुखद बताया। सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रदेश भाजपा ने आज अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए।

ओडिशा रेल हादसा: नीतीश-कुशवाहा समेत अन्य नेताओं ने जताया दुख, बिहार में बीजेपी ने रद्द किए कार्यक्रम
Jayesh Jetawatलाइव हिन्दुस्तान,पटनाSat, 03 Jun 2023 11:47 AM
ऐप पर पढ़ें

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण रेल हादसे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, आरएलजेडी चीफ उपेंद्र कुशवाहा समेत अन्य नेताओं ने दुख जताया है। बिहार में बीजेपी ने महासंपर्क अभियान से जुड़े अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। बालासोर में बीती रात दो एक्सप्रेस ट्रेनों और एक मालगाड़ी की भीषण टक्कर हो गई। इसमें अब तक करीब 280 लोगों की मौत की खबर है। वहीं, सैकड़ों लोग घायल हैं। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

सीएम नीतीश कुमार ने बालासोर के बहनामा रेलवे स्टेशन के पास हुई भीषण रेल दुर्घटना में हुई मौतों को अत्यंत दुखद बताया। सीएम ने कहा कि वह इस हादसे से मर्माहत हैं। हादसे में मारे गए लोगों के परिजन के प्रति उनकी गहरी संवेदना है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में ईश्वर शोक संतप्त परिवारों को धैर्य रखने की क्षमता दें। सीएम ने ट्रेन हादसे में घायल हुए लोगों के भी जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी एवं बिहार के अन्य नेताओं ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। सम्राट ने कहा कि ओडिशा रेल हादसे की वजह से प्रदेश भाजपा ने आज अपने सभी कार्यक्रम स्थगित करने का फैसला लिया है। महासंपर्क अभियान के तहत बिहार में बीजेपी का शनिवार को कोई आयोजन नहीं होगा।

ओडिशा ट्रेन हादसे में मोतिहारी के मजदूर की मौत, दो की हालत गंभीर

रालोजद प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर कहा कि ओडिशा के बालासोर के निकट हुई रेल दुर्घटना में कई लोगों के निधन और कइयों के घायल होने की खबर अति दुखद है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और घायलों के अतिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ के साथ पीड़ित परिजनों के लिए संबल की कामना की।