
बिहार भाजपा के प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने जेएनयू में राष्ट्र विरोधी नारों के प्रति विपक्ष की चुप्पी को कायरता और राष्ट्रद्रोह बताया। उन्होंने कहा कि यह मौन साजिश है और यह भारत की एकता और संविधान को कमजोर करने की मानसिकता का परिणाम है। उन्होंने बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों पर भी विपक्ष के मौन की आलोचना की।

बिहार भाजपा के प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि जेएनयू में राष्ट्र विरोधी नारों पर विपक्ष की चुप्पी राजनीतिक कायरता और राष्ट्रद्रोह है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और वामपंथी दल भारत के लोकतंत्र का अपमान कर रहे हैं। पटेल ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा पर भी विपक्ष की चुप्पी पर सवाल उठाया।

बुधवार को नौ बजे वह राजवंशी नगर स्थित नवीन सिन्हा पार्क पहुंचेंगे। वहां पूर्व विधायक और पिता नवीन किशोर सिन्हा की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मालूम हो कि नवीन भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद दूसरी बार पटना आ रहे हैं।

बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन तीन दिन के पटना दौरे पर आ रहे हैं। आज (सोमवार) को वे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बनाने जाने के बाद उनका ये दूसरा बिहार दौरा है। इससे पहले दौरे में उनका भव्य रोड शो निकला था। बिहार बीजेपी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया था।

बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय सरावगी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान सरावगी ने उपहार स्वरूप पुनौरा धाम की तस्वीर वाला मोमेंटो दिया। इस दौरान बिहार के विकास, संगठन और मखाना को लेकर चर्चा हुई।

संजय सरावगी ने विश्वास जताते हुए कहा है कि इन वरिष्ठ लोगों से प्राप्त मार्गदर्शन उनके कार्यों को और अधिक प्रभावशाली बनाने की दिशा में प्रेरक सिद्ध होगा। दिल्ली प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े से भी शिष्टाचार मुलाकात की।

भाजपा के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट नीरज कुमार ने आरोप लगाया कि लालू परिवार रात के अंधेरे में चोरों की तरह राबड़ी आवास को खाली कर रहा है। राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास से सामान लेकर गाड़ियां निकलने के वीडियो भी वायरल हुए हैं।

समस्तीपुर जिले के खानपुर में भाजपा नेता रूपक सहनी की हत्या के बाद भीड़ ने आरोपियों के घर और दुकानों को आग के हवाले कर दिया। मौके पर तनाव की स्थिति होने के चलते भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बिहार में भाजपा नेता की हत्या के मामले में सियासत चरम पर है। आरजेडी ने सम्राट चौधरी पर तंज कसते हुए आरोप लगाया है कि बिहार में आम जनता भगवान भरोसे है।

समस्तीपुर जिले के खानपुर में भाजपा नेता की सरेआम हत्या कर दी गई। भाजपा के शादीपुर पंचायत अध्यक्ष को बदमाशों ने मंदिर के पास गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया।