
बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए में हलचल तेज है। शनिवार शाम उपेंद्र कुशवाहा के आवास पर एनडीए विधायक दल की बैठक आयोजित की गई। इससे पहले भाजपा के नेता चिराग पासवान की पार्टी लोजपा-आर के कार्यालय में हुई बैठक में शामिल हुए।

राज्यसभा चुनाव के मतदान से एक दिन पहले रविवार को लालू एवं तेजस्वी यादव ने महागठबंधन विधायक दल की पटना में बैठक बुलाई है। रविवार को ही AIMIM के बिहार चीफ अख्तरुल ईमान ने इफ्तार पार्टी भी रखी है। इसमें तेजस्वी के शामिल हो सकते हैं।

गयाजी जिले के फतेहपुर से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उसने निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर की एआई से तैयार की गई आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह एनडीए के शीर्ष नेता मिलकर तय करेंगे। पिछले सप्ताह ललन सिंह ने कहा था कि नीतीश कुमार ही अगला सीएम चुनेंगे।

बिहार विधानसभा और विधायक आवासों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्पीकर ने इस संबंध में पटना डीएम और एसएसपी के साथ बैठक भी की। एक दिन पहले विधानसभा परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। सोमवार को विधानसभा में राज्यसभा चुनाव का मतदान भी होना है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के हेलिकॉप्टर लैंड करने से पहले बेगूसराय में हेलीपैड पर सांड दौड़ गया। इससे सुरक्षा कर्मियों में अफरातफरी मच गई। इसका वीडियो भी सामने आया है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की उम्र को लेकर कंफ्यूजन है। अब जदयू के वरीय नेता एवं मंत्री अशोक चौधरी ने निशांत की सही जन्मतिथि और उम्र बताई है।

बिहार में एलजीपी संकट से स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी केंद्रों में भोजन व्यवस्था चरमरा गई है। गैस सिलेंडर की किल्लत झेल रहे रसोइए लकड़ियां जलाकर मजबूरी में जैसे-तैसे खाना पका रहे हैं।

बिहार में राज्यसभा चुनाव के मतदान से पहले एनडीए में बैठकों का दौर चल रहा है। शनिवार सुबह डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से मिले। शाम में उपेंद्र कुशवाहा के आवास पर एनडीए विधायकों की बैठक होगी।

बिहार में राज्यसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी गठबंधन एनडीए के लिए अच्छी खबर आई है। पटना की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने जेल में बंद मोकामा विधायक अनंत सिंह के वोट डालने की अर्जी पर फैसला सुना दिया है।

नेपाल में बारिश से बिहार में बेमौसम बाढ़ आ गई है। कनकई नदी में उफान आने से चचरी पुल टूट गया। किशनगंज जिले के कई गांव टापू बन गए हैं। सीमांचल में भी बीते 24 घंटे से रुक-रुक कर आंधी और बारिश हो रही है।

पूर्णिया जिले के कसबा में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने वाले एक टीचर की हत्या कर दी गई। टीचर की आंख समेत कई जगहों पर चाकू से गोदा गया। फिर मारकर उसे मक्के के खेत में फेंक दिया गया।

गयाजी जिले के फतेहपुर में 13 साल की छात्रा ने चार नाबालिग लड़कों ने गैंगरेप कर लिया। छात्रा परीक्षा देकर स्कूल से लौट रही थी, तभी रास्ते में उसे लड़कों ने अगवा किया। फिर उसे बेहोश कर सुनसान जगह पर उसके साथ दरिंदगी की गई।

बिहार के छपरा में बीते दो दिनों के भीतर 5 लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जहरीली शराब के सेवन से इनकी जान जाने की आशंका है। मरने वालों में एक शराब धंधेबाज भी शामिल है, जिसकी मौत पुलिस हिरासत में हुई है।

बिहार में मौसम बिगड़ने की वजह से कई जगहों पर आंधी-तूफान और बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिनों तक राज्य में आंधी-बारिश और वज्रपात का दौर जारी रहेगा।

राज्यसभा चुनाव से 3 दिन पहले बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। इससे पहले पटना सिविल कोर्ट समेत बिहार की अन्य अदालतों को उड़ाने की धमकी मिली थी।

पटना में एक गैस एजेंसी संचालक ने दावा किया कि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के एसडीओ उसके यहां आए और गोदाम से 4 भरे हुए एलपीजी सिलेंडर ले गए। अब डिप्टी सीएम के कार्यालय ने इस दावे की सच्चाई बताई है।

समस्तीपुर जिले के भुसारी गांव में शुक्रवार को युवक की बेरहमी से हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। युवक की सिर कटी लाश मिली है। पुलिस ने धड़ को कब्जे में लेकर सिर की खोजबीन शुरू कर दी है।

बिहार एसवीयू की टीम ने पटना में बीएमएसआईसीएल के डीजीएम इंजीनियर पंकज कुमार के आवास पर छापेमारी की तो, वह घर में रखा 32 लाख रुपये कैश और सोने-चांदी के आभूषण खिड़की से बाहर फेंकने लगा।

बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी गठबंधन ने घेराबंदी शुरू कर दी है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास पर हुई बैठक में एनडीए के सभी 202 विधायकों को 16 मार्च तक पटना में ही रहने को कहा गया है।