ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News बिहारबिहार से लॉरेंस विश्नोई का एजेंट विनय गुप्ता अरेस्ट, चंपारण से नेपाल तक गैंग बना रहा था

बिहार से लॉरेंस विश्नोई का एजेंट विनय गुप्ता अरेस्ट, चंपारण से नेपाल तक गैंग बना रहा था

लॉरेंस विश्नोई गैंग के गुर्गे विनय गुप्ता को पश्चिम चंपारण जिले से गिरफ्तार किया गया है। वह भारत-नेपाल बॉर्डर पर सक्रिय था और आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

बिहार से लॉरेंस विश्नोई का एजेंट विनय गुप्ता अरेस्ट, चंपारण से नेपाल तक गैंग बना रहा था
Jayesh Jetawatहिन्दुस्तान,पश्चिम चंपारणFri, 03 May 2024 08:14 PM
ऐप पर पढ़ें

कुख्यात लॉरेंस विश्नोई एवं विक्रम बरार गैंग के शातिर विनय गुप्ता को बिहार की रक्सौल पुलिस ने मोतिहारी पुलिस के सहयोग से गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। विनय गुप्ता गैंग के शूटर शशांक पांडेय का शागिर्द था और नेपाल के वीरगंज में उसे किराये का घर दिलवाया था। रक्सौल थाने में डीएसपी धीरेंद्र कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि रक्सौल थाने में दर्ज रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट के मामले में विनय को पश्चिम चंपारण के पिपरारी इनरवा से गिरफ्तार किया गया है। रक्सौल पुलिस इंस्पेक्टर राजीव नंदन सिन्हा ने बताया कि विनय को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि 22 अक्टूबर 2023 को गैंग के दो शातिर शशांक पांडेय एव त्रिभुवन साह को घोड़ासहन नहर सड़क खंड के खेखरिया नोनियाडीह के बीच पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। शशांक ने पुलिस को बताया था कि विनय गुप्ता के सहयोग से उसे वीरगंज (नेपाल) में किराये का घर मिला था और उसके कनेक्शन में है। इसके बाद से ही पुलिस विनय की गिरफ्तारी को छापेमारी कर रही थी। गुरुवार रात घर में सोने के दौरान विनय को दबोचा गया।   

पिछले साल अक्टूबर में पकड़े गए थे गैंग के दो शातिर 
डीएसपी ने बताया कि लारेंस विश्नोई व विक्रम बरार गैंग के दो शातिर पिछले साल अक्टूबर में पकड़े गये थे। दोनों सीमावर्ती क्षेत्र में बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश रचते पकड़े गये थे। शशांक पश्चिम चंपारण के मैनाटांड व त्रिभुवन साह पूर्वी चम्पारण के हरपुर आदापुर का निवासी है। दोनों के पास से नाइन एमएम पिस्टल, दो कारतूस, भारतीय नोट के साथ 2100 नेपाली रुपये व एक बाइक बरामद किए गए थे। 

पुलिस ने बताया कि शशांक पर 2021 में जयपुर के चोमू थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान में एक करोड़ की डकैती का मामला दर्ज है। शाहाबाद कुरुक्षेत्र में 5 पिस्टल के साथ शशांक पांडेय को गिरफ्तार किया गया था। अंबाला में एक और डकैती का मामला उस पर दर्ज है। त्रिभुवन साह पर हरपुर थाना में मारपीट का मामला दर्ज है। शशांक पर पंजाब के आम आदमी पार्टी के नेता मक्खन सिंह लवाना से 50 लाख रंगदारी मांगने व घर पर फायरिंग करने का आरोप है। बाद में गैंग के एक और शातिर श्रीकांत यादव को रक्सौल के महावीर नगर से गिरफ्तार किया गया था। वह 19 वघिराबाद फूलपुर आजमगढ़ का रहने वाला था।