
दिल्ली की रोहिणी पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई-हैरी बॉक्सर गैंग के तीन शूटरों को पकड़ा है, जिनमें से अभिनव सिंह और विवेक यादव आजमगढ़ के निवासी हैं। अभिनव नादिर शाह हत्याकांड में शामिल था। दोनों शूटर गांव से दिल्ली स्थलांतरित होकर गैंग के संपर्क में आ गए और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हो गए।

अमेरिका के एक अधिकारी ने कहा है कि न्याय विभाग चाहता है कि लॉरेंस बिश्नोई को प्रत्यर्पित करके लाया जाए और फिर उसपर मुकदमा चलाया जाए । उन्होंने कहा कि प्रत्यर्पण की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है।

फ्रांस से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक गुर्गे को गिरफ्तार किया गया है। उसका नाम गरिंदर देव बताया गया है। गरिंदर देव पर भी कपिल शर्मा कैफे पर फायरिंग करने का आरोप है। इससे पहले इस मामले में एक आरोपी गिरफ्तार हो चुका है।

अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर बड़ा ऐक्शन हुआ है। कम से कम तीन आपराधिक गिरोहों के 24 लोगों को अलग-अलग देशों से गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ चार्जशीट फाइल की गई है। कई साल की जांच के बाद ये गिरफ्तारियां हुई हैं।
ऑपरेशन हार्डबॉल के तहत भारत ने अमेरिका को लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के गुर्गों की वेरिफाइड लिस्ट और छिपने के ठिकाने सौंपे हैं। पाकिस्तानी तस्करों और ड्रग कार्टेल कनेक्शन का भी बड़ा खुलासा हुआ है।
अमेरिकी न्याय विभाग ने लॉरेंस बिश्नोई और कनाडा में छिपे उसके मुख्य सहयोगी सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ पर प्रतिबंधित खालिस्तानी कार्यकर्ता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आदेश देने का भी सीधा आरोप लगाया है।
वॉशिंगटन में, एफबीआई ने गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ पर 50 हजार अमेरिकी डॉलर का इनाम घोषित किया है। उसे लॉरेंस बिश्नोई के संगठित अपराध में संलिप्तता के आरोप में वांछित किया गया है। एफबीआई ने गोल्डी बराड़ के बारे में विश्वसनीय सूचना देने वाले को इनाम प्रदान करने की घोषणा की है।
सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर आरोप तय होने के बाद उसका संगठित अपराध नेटवर्क फिर सुर्खियों में है। एनआईए ने बताया कि बिश्नोई सिंडिकेट के 700 सक्रिय सदस्य हैं। वह जेल में रहते हुए भी अपने नेटवर्क को संचालित करने में सक्षम रहा है।
अमेरिका ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ पर कनाडा में सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। निज्जर की 18 जून, 2023 को ब्रिटिश कोलंबिया में हत्या कर दी गई थी। कुल 37 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें 11 को अमेरिका से गिरफ्तार किया गया है।
अधिकारियों ने बताया है कि अब तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अमेरिकी अदालत में 37 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया। इन नेटवर्क पर हत्या, ड्रग तस्करी और जबरन वसूली जैसे आरोप हैं।