ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तराखंडभ्रष्टाचार में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को पीछे छोड़ा,जमकर बरसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

भ्रष्टाचार में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को पीछे छोड़ा,जमकर बरसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

लोगों के उत्साह और उमंग देखकर लगता है दिल्ली वाकई दिल वालों की है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली की सात लोकसभा सीटें जीतकर दिल्लीवासी इतिहास दोहराने वाले हैं।  सीएम धामी आप, व कांग्रेस पर जमकर बरसे।

भ्रष्टाचार में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को पीछे छोड़ा,जमकर बरसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Himanshu Kumar Lallदेहरादून, हिन्दुस्तानSat, 04 May 2024 10:32 AM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को दक्षिणी दिल्ली से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी के पक्ष में आयोजित जनसभा में आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस को भी पीछे छोड़ दिया है।

दिल्ली के लाडो सराई में बिधूड़ी के नामांकन के दौरान आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री धामी ने जनता का स्वागत करते हुए कहा कि आप लोग आशीर्वाद एवं प्यार देकर निश्चित ही दक्षिणी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी को संसद में पहुंचाकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देंगे।

लोगों के उत्साह और उमंग देखकर लगता है दिल्ली वाकई दिल वालों की है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली की सात लोकसभा सीटें जीतकर दिल्लीवासी इतिहास दोहराने वाले हैं। उन्होंने कहा कि वो भगवान बदरी केदार, आदि कैलाश, गंगा- यमुना के उद्गमस्थल की धरती से आप सभी के बीच बिधूड़ी को विजय बनाने का आग्रह करने आए हैं।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा, तीन तलाक को बैन कर दिया गया है। इसके साथ ही लंबे समय बाद भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है।