Himanshu Kumar Lall

Himanshu Kumar Lall

Emailhimanshu.lall@htdigital.in
Twitter

हिमांशु कुमार लाल पत्रकारिता में दो दशक से अधिक का अनुभव रखते हैं। वह अंग्रेजी और हिंदी अखबारों सहित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। ‘हिन्दुस्तान’ के डिजिटल पत्रकारिता में जुड़ने से पहले वह अंग्रेजी अखबार ‘ द पायनियर’ में उत्तराखंड स्टेट इंचार्ज रह चुके हैं। दो दशकों के लंबे पत्रकारिता के सफर में उन्होंने अंग्रेजी अखबार ‘ द ट्रिब्यून’ और अमर अजाला सहित दूरदर्शन में भी अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता और मॉस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। 2005 में डिफेंस कॉरेस्पोंडेंस कोर्स कर चुके हैं। वह उत्तराखंड से जुड़ी राजनीतिक, धार्मिक, पर्यटन, सामाजिक सहित जन सरोकार से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। डिफेंस, राजनीतिक, स्वास्थ्य, पर्यटन और क्राइम से जुड़ी खबरें में उनका विशेष रुझान है।

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में तेज हवाएं चलेंगी-बारिश भी खूब होगी? जानिए क्या है 1 जून से मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

May 31, 2025 06:20 pm IST

दिल्ली से उत्तराखंड आ रहे टूरिस्टों की कार पौड़ी में खाई में गिरी, 8 साल के बच्चे की मौत; 5 घायल

ग्रामीणों के सूचना देने पर थाना थलीसैंण पुलिस मौके पर पंहुची। पुलिस और ग्रामीणों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाल कर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से रामनगर, काशीपुर भेज दिया।

May 31, 2025 03:23 pm IST

MP Weather: मध्य प्रदेश में नौतपा के असर से बारिश-ओलावृष्टि पर अलर्ट, भोपाल सहित इन श्हरों में 1 जून को कैसे रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की बात मानें तो मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में नौतपा का असर जून के पहले हफ्ते में भी देखने को मिलेगा। मध्य प्रदेश के ऊपर मौसम प्रणाली के एक्टिव होने की वजह से प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्य बारिश का दौर जारी रहेगा।

May 31, 2025 02:18 pm IST

अल्मोड़ा में मां पर बेटे ने कुल्हाड़ी से किए थे कई वार, मर्डर की क्या वजह?

आवेश में आकर बेटे आनंद राम ने मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। संभवत: गावली देवी की मौके पर ही मौत हो गई थी। करीब 24 घंटे तक हत्या की भनक किसी को नहीं लगी। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने राजस्व पुलिस को सूचना दी।

May 31, 2025 01:32 pm IST

उत्तराखंड में रोड एक्सीडेंट के घायलों की मदद करने को नहीं होना परेशान, 1 लाख रुपये तक का मिलेगा ईनाम

उत्तराखंड में अब तक ऐसे लोग, जो सड़क हादसे के दौरान गोल्डन ऑवर में घायलों को अस्पताल पहुंचाते थे, उनको जिला स्तर पर पांच हजार और राज्य स्तर पर दस हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाता था।

May 31, 2025 12:39 pm IST

आयुष्मान योजना से प्राइवेट अस्पतालों में नहीं मिलेगा फ्री इलाज, देहरादून समेत इन जिलों में संबद्धता खत्म

निष्क्रिय अस्पतालों की सूचीबद्धता समाप्त करने के लिए मानक बनाए गए हैं। सीईओ ने कहा कि आयुष्मान योजना का समुचित लाभ अंतिम छोर पर खड़े आम लाभार्थी तक पहुंचाना ही प्राधिकरण की प्राथमिकताओं में है।

May 31, 2025 09:40 am IST

21 साल पहले सीमा पार कर पहुंचे भारत, उत्तराखंड के रुद्रपुर में बांग्लादेशी महिला-पति पर केस

पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।रम्पुरा पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि 2004 में ढाका बांग्लादेश निवासी बल्किसि गैर कानूनी ढंग से सीमा पार कर भारत आ गई थी।

May 31, 2025 09:31 am IST

केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़ा, जानिए कैसे होता है ठगी का खेल

गुप्तकाशी थाना में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण, सुरागरसी और पतारसी के माध्यम से आरोपियों को श्रीनगर गढ़वाल से गिरफ्तार कर लिया।

May 31, 2025 09:22 am IST

पिथौरागढ़ में नाबालिग छात्राओं के साथ स्कूल में शर्मनाक हरकत, पुलिस का सख्त ऐक्शन; टीचर हुआ गिरफ्तार

जौलजीबी थाना पुलिस के मुताबिक, बीते साल 30 और 31 दिसंबर को नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली तीन छात्राओं ने स्कूल के ही विज्ञान शिक्षक कपकोट जिला बागेश्वर निवासी प्रताप सिंह कोश्यारी पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया था।

May 31, 2025 08:53 am IST

देहरादून में 39 लाख रुपये की साइबर ठगी, तरीका को जान पुलिस भी हैरान

आरोपियों ने बताया था कि उनके पति ने पूर्व में उनकी इंश्योरेंस पॉलिसी खोली थी। आरोप है कि इसी का झांसा देकर महिला से 39 लाख रुपये हड़प लिए गए थे।

May 31, 2025 08:45 am IST

कपल ने की आत्महत्या या मर्डर! देहरादून में पति-पत्नी की कमरे में मिली लाश

नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह ज्योति शर्मा पत्नी नीरज शर्मा निवासी अजबपुरकला देहरादून ने सूचना दी कि उनके किरायेदार रूपेश पुत्र चुन्नीलाल निवासी पुनावली उदयपुर राजस्थान और उसकी पत्नी रेशमा की तबियत खराब हो गई है।

May 31, 2025 08:39 am IST

उम्रकैद काफी नहीं... अंकिता भंडारी मर्डर केस में दोषियों के खिलाफ नैनीताल हाईकोर्ट जाने का फैसला

यह जनता की जिद थी कि उन्हें इस लड़ाई में पहली जीत मिली है। उन्होंने कहा कि अब तो यह लड़ाई और बड़ी हो गई है। अगर जनता का साथ मिला तो अपराधियों को ऐसी सजा मिले कि फिर कोई किसी बेटी से ऐसी हरकत न कर पाए।

May 31, 2025 08:27 am IST

500 पेज की चार्जशीट-97 गवाह, स्पेशल सर्विस के नाम पर मर्डर-पुलकित आर्य समेत 3 को उम्रकैद, अंकिता भंडारी की पूरी इनसाइड

तीनों को अंकिता भंडारी की हत्या, साक्ष्य मिटाने और अनैतिक देह व्यापार का दबाव बनाने का दोषी ठहराने के साथ ही मुख्य आरोपी पुलकित को छेड़छाड़ का भी दोषी करार दिया। इसके बाद सजा पर बहस शुरू हुई।

May 31, 2025 07:52 am IST

उत्तराखंड में प्री-मॉनसून बारिश के बाद राहत से ज्यादा आफत, देहरादून-हल्द्वानी, हरिद्वार में जलभराव से मुसीबत; VIDEO

उत्तराखंड में प्री मॉनसून बारिश के बाद देहरादून, हल्द्वानी, हरिद्वार आदि शहरों में जलभराव की समस्या से परेशानी शुरू हो गई है। बुधवार को करीब 10.30 बजे तेज हुई तेज बारिश में शहर के मुख्य मार्गों और गलियों में पानी भर गया,

May 29, 2025 10:52 am IST

रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से ट्रेनों का संचालन ठप, UP सहित इन रूटों में परेशानी

रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने के बाद यूपी सहित अन्य राज्यों की ओर जाने वाली ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है। ऐसे में रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

May 29, 2025 10:01 am IST

देहरादून में महिला खिलाड़ी से 3 दिन तक रेप, प्राइवेट वीडियो को दोस्तों को भेज किया वायरल

आरोप है कि कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला हुआ था। उसे पिलाने के बाद आरोपी पीड़िता को अपने कमरे में ले गया। आरोप है कि वहां पीड़िता के साथ रेप किया।

May 29, 2025 09:25 am IST

उत्तराखंड पूर्व सीएम हरीश रावत, मंत्री सुबोध उनियाल समेत नेताओं को CBI का नोटिस, दिल्ली किया गया तलब

उत्तराखंड पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नाम से चल रहे इस केस में अब सीबीआई ने कांग्रेस से बगावत करके भाजपा में गए नेताओं से उनका पक्ष जानने के लिए नोटिस भेजने शुरू कर दिए हैं। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को मंगलवार शाम को नोटिस मिला और 29 मई को उन्हें दिल्ली बुलाया गया है।

May 29, 2025 08:54 am IST

केदारनाथ में स्टाफ-पुलिसकर्मियों के बीच मारपीट-3 घायल, हेलीकॉप्टर से दर्शन करने पहुंचे थे तीर्थ यात्री

पुलिस कर्मी ने उसे लाइन में रहते हुए दर्शन करने को कहा। इस बीच दोनों में कहासुनी हो गई। नौबत हाथापाई तक आ गई। बताया जा रहा है कि इसी बीच एक पुलिस दरोगा भी वहां पहुंचे और उसने उक्त हेली कर्मी की पिटाई कर दी।

May 29, 2025 08:02 am IST

दिल्ली-मुंबई के बाद उत्तराखंड में मिले 5 कोरोना पॉजिटिव, जानलेवा वायरस पर लगाम लगाने को क्या ऐक्शन प्लान?

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कोरोना पाजिटिव मिली एक युवती बेंगलुरु व संक्रमित मिला युवक हैदराबाद से लौटा है। इन दोनों ने शहर में अलग-अलग निजी लैब से अपनी जांच कराई थी।

May 28, 2025 09:45 pm IST

बदरीनाथ धाम के पास जमकर बर्फबारी, केदारनाथ-गंगोत्री उत्तराखंड चारधाम रूट में 29 मई से कैसे रहेगा मौसम?

जिला प्रशासन की ओर से चारधाम पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों से अपील की गई है कि बारिश या खराब मौसम के समय यात्रा करने से बचें। भारी बारिश के दौरान सतर्क रहने की सख्त हिदायत भी दी गई है। प्रशासन की ओर से टोल फ्री नंबर के साथ ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

May 28, 2025 08:55 pm IST