ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेशसफर में राहत : होली पर 10 जोड़ी ट्रेनें अतिरिक्त फेरे के साथ लखनऊ से गुजरेंगी

सफर में राहत : होली पर 10 जोड़ी ट्रेनें अतिरिक्त फेरे के साथ लखनऊ से गुजरेंगी

इस बार होली पर रेल यात्रियों को सफर में राहत मिलेगा। उत्तर रेलवे प्रशासन ने 10 जोड़ी ट्रेनों के फेरे बढ़ाकर यात्रियों को राहत देने की तैयारी की है।

सफर में राहत : होली पर 10 जोड़ी ट्रेनें अतिरिक्त फेरे के साथ लखनऊ से गुजरेंगी
Deep Pandeyहिन्दुस्तान,लखनऊThu, 16 Feb 2023 10:42 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

आगामी होली पर्व को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे प्रशासन ने 10 जोड़ी ट्रेनों के फेरे बढ़ाकर यात्रियों को राहत देने की तैयारी की है। उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि दो से 13 मार्च के बीच अलग-अलग तारीख में अतिरिक्त फेरों के साथ ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। सभी ट्रेनें लखनऊ के रास्ते आवागमन करेगी। इन ट्रेनों में यात्री अपनी सीटों की बुकिंग अलग-अलग तारीखों में करा सकते है।   

ये ट्रेनें अतिरिक्त फेरे लगाएंगी

-पांच से 12 मार्च तक बठिंडा-वाराणसी-बठिंडा 
-तीन से 12 मार्च तक वाराणसी-आनंद विहार-वाराणसी 
-दो से नौ मार्च तक चंडीगढ़-गोरखपुर-चंडीगढ़  
-चार व छह मार्च को दिल्ली-पटना-दिल्ली सुपरफास्ट
-दो से नौ मार्च तक आनंद विहार-सहरसा जंक्शन-आनंद विहार 
-छह से आठ मार्च तक आनंद विहार-मुजफ्फरपुर आनंद विहार 
-चार से 11 मार्च तक आनंद विहार टर्मिनस-जयनगर-आनंद विहार 
-छह से 13 मार्च तक आनंद विहार टर्मिनस-जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनस 
-चार से 11 मार्च तक आनंद विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनस 
-दो से नौ मार्च तक नई दिल्ली-दरभंगा-नई दिल्ली आरक्षित त्यौहार स्पेशल