
वरिष्ठ रंगकर्मी और फिल्म कलाकार विनय श्रीवास्तव का निधन हो गया। विनय श्रीवास्तव ने राजधानी लखनऊ के काकोरी स्थित आवास पर अंतिम सांसें लीं। वे कुछ समय से श्वास संबंधी रोगों से ग्रसित थे।

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हलगाम में पर्यटकों का धर्म पूछकर हत्या करने के आतंकी हमले के पश्चात सोशल मीडिया पर कथित अनर्गल, धार्मिक व देश विरोधी पोस्ट करने की आरोपी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।

यूपी के सुलतानपुर में भाजपा ने भाजपा नेता समेत 3 पर यौन उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है।सुलतानपुर में पंजाबी कॉलोनी में रहने वाली महिला के ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास करने के मामले में शुक्रवार को उसकी मां ने तहरीर दी। इस पर ऐक्शन हुआ है।

यूपी की राजधानी लखनऊ में सात नई टाउनशिप विकसित होंगी। गा। इससे शहर के नियोजित विकास को गति मिलेगी। लखनऊ विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में कई और अहम फैसले लिए गए हैं।

यूपी की राजधानी लखनऊ में थाने में तैनात सिपाही को बार-बार आ रहा है। महिला सिपाही से फोन पर अश्लील बातें कही जा रही हैं। महिला सिपाही से शारीरिक संबंध बनाने को कहा जा रहा है।

यूपी में मुख्यमंत्री के निर्देश पर एफएसडीए की ताबड़तोड़ छापेमारी कर अब तक प्रदेशभर में लाखों की अवैध नॉरकोटिक और कोडीनयुक्त औषधियां जब्त की गई हैं जबकि 128 एफआईआर दर्ज की गई हैं। आधा दर्जन से अधिक गिरफ्तार किए गए।

यूपी में योगी सरकार घुसपैठियों को रोकने के लिए मॉडल तैयार कर रही है। पश्चिम बंगाल में एसआईआर के कारण सुरक्षित ठिकाना ढूंढ़ रहे इन अवैध बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों को प्रदेश में किसी भी कीमत पर नहीं घुसने दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में 20 अस्पताल और हाईटेक होंगे। इन अस्पतालों के लिए करीब 13 करोड़ 46 लाख रुपये के बजट को मंजूरी दी गई है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि आधुनिक उपकरणों से अस्पताल और हाईटेक होंगे।

यूपी के 23 जिलों के 29 ग्राम प्रधान-सचिवों को नवाचार और पारदर्शी ढंग से कार्य सीखने के लिए महाराष्ट्र की मॉडल ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर अध्ययन करेंगे। योगी सरकार के पंचायती राज विभाग की ओर से यह पहल की गई है।

यूपी की राजधानी लखनऊ में विश्व हिन्दू रक्षा परिषद की ओर से शुक्रवार को मथुरा और मुर्शिदाबाद के लिए प्रस्तावित शौर्य यात्रा को पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जहां भी बनेगी बाबरी मस्जिद, वहीं बनेगा भव्य राम मंदिर नारेबाजी की।

उत्तर प्रदेश में भाजपा के सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद मोर्चा संभालते हुए सभी विधायकों की वर्चुअल बैठक की और दो टूक कहा कि सभी काम छोड़कर केवल एसआईआर में जुटें।

यूपी की राजधानी लखनऊ की एक ग्राम पंचायत के विकास की चर्चा दिल्ली तक पहुंची। हाईटेक ग्राम सचिवालय सुर्खियों में छाया है। ग्राम प्रधान को भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। जबकि पंचायत को पुरस्कृत किए जाने का प्रस्ताव पंचायत राज विभाग ने शासन को भेजा है।

योगी सरकार के निर्देश के बाद यूपी में घुसपैठियों के खिलाफ ऐक्शन जारी है। इसी क्रम में लखनऊ मेयर भी ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है।लखनऊ मेयर नगर निगम टीम के साथ छापेमारी कर रही हैं।

राजधानी लखनऊ से गोंडा-बहराइच और बलरामपुर जाने वाले ध्यान दें। बाराबंकी के रामनगर में घाघरा नदी के पुल का ज्वाइंटर फिर उखड़ गया है। इससे आने-जाने में दिक्कत हो रही है। गाड़ियों की रफ्तार धीम पड़ गई है।

यूपी के कानपुर में छोटे भाई ने बर्बरता से बड़े भाई की हत्या कर दी। साथी के साथ मिलकर छोटे भाई ने ईंट और साबड़ से इतनी बुरी तरह से मारा कि बड़े भाई का भेजा तक बाहर आ गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नेत्रहीन की सिर की हड्डी, जबड़ा और हाथ भी टूटा मिला है।

वसीयत और बैनामा के दाखिल खारिज शुल्क में कटौती तय मानी जा रही है। दाखिल-खारिज शुल्क में दी गई छूट का लाभ लोगों तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में तैयार की गई नई नियमावली को लेकर लोगों से आपत्ति और सुझाव मांगे हैं।

यूपी पुलिस ने चयनित 7 अभ्यर्थियों का प्रमाण पत्र फर्जी निकला। बुलंदशहर से चयनित इन अभ्यर्थियों के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं। अब नगर कोतवाली में सातों अभ्यर्थियों के खिलाफ फर्जीवाड़े की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

अखिलेश यादव के वोट नहीं तो आरक्षण नहीं वाले बयान पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भड़क गए। केशव ने हमला बोलते हुए अखिलेश यादव का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। एसआईआर एक प्रक्रिया है। आरक्षण का इससे कोई सम्बन्ध नहीं है। इसे खत्म करने की बात हो ही नहीं रही है।

यूपी के लखनऊ के बंथरा थाने के पूर्व इंस्पेक्टर और चार दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जांच में आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ साक्ष्य मिलने पर शासन के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

यूपी में काश्तकार को किसान पहचान पत्र से ही अब सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार ने नए वर्ष से इसे अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर गांव-गांव अभियान चलाया जा्एगा।