ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेशकई ट्रेनों की समय सारिणी में रेलवे ने किया बदलाव, जानें कब से होगा लागू

कई ट्रेनों की समय सारिणी में रेलवे ने किया बदलाव, जानें कब से होगा लागू

रेल प्रशासन कई ट्रेनों के संचालन के समय में बदलाव किया है। यह बदलाव 21 मार्च से लागू होगा। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा के मुताबिक, ट्रेन नंबर 82501 लखनऊ-नई दिल्‍ली कानपुर सेंट्रल...

कई ट्रेनों की समय सारिणी में रेलवे ने किया बदलाव, जानें कब से होगा लागू
प्रयागराज। वरिष्ठ संवाददाताFri, 04 Mar 2022 10:18 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

रेल प्रशासन कई ट्रेनों के संचालन के समय में बदलाव किया है। यह बदलाव 21 मार्च से लागू होगा। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा के मुताबिक, ट्रेन नंबर 82501 लखनऊ-नई दिल्‍ली कानपुर सेंट्रल का वक्त 7:20 बजे आगमन और 7:25 बजे प्रस्थान का था। अब इसे 7:15-7:20 बजे कर दिया गया है।

इसी प्रकार ट्रेन नंबर 82502 नई दिल्‍ली-लखनऊ एक्सप्रेस का समय कानपुर सेंट्रल 20:35-20:40 बजे था जो 20:25 और 20:30 बजे कर दिया गया है। 15206 जबलपुर-लखनऊ का समय कानपुर में 7:25-7:35 था अब इसे 7:20-7:30 बजे कर दिया गया है। 12779 वास्‍को द गामा-ह. निजामुद्दीन का वक्त मथुरा जंक्शन पर 4:00 बजे आगमन -4:05 बजे प्रस्थान था जिसे अब 4:00 से 4:02 बजे कर दिया गया है।