Ganga Dussehra 2024: 100 साल बाद गंगा दशहरा पर अद्भुत संयोग, नोट करें मुहूर्त, पूजाविधि
Ganga Dussehra 2024: दशहरा के दिन इस बार चार शुभ संयोग बन रहे हैं। ऐसा मौका 100 साल बाद आया है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन गंगा स्नान से हर तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती है।

Ganga Dussehra 2024: इस साल गंगा दशहरा 16 जून को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन इस बार चार शुभ संयोग बन रहे हैं। ऐसा मौका सौ साल बाद आया है। इसी दिन धरती पर मां गंगा का अवतरण स्वर्ग से हुआ था। गढ़पुरा निवासी पंडित प्रकाश मिश्रा ने बताया कि गंगा दशहरा के दिन हस्त नक्षत्र है। इसके अलावा सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ अमृत योग और रवि योग का भी अद्भुत संगम है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन गंगा स्नान से हर तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती है। इससे पितर भी प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद मिलता है। उन्होंने आगे बताया कि गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान से 10 तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती है। इस दिन सुबह उठकर ब्रह्म मुहूर्त में एकाग्र मन से गंगा स्नान करना चाहिए। पूजा के साथ दीपदान का भी विशेष महत्व होता है।
गंगा दशहरा शुभ मुहूर्त
पूजा का शुभ मुहूर्त- सुबह 7:08 मिनट-सुबह 10:37 मिनट तक
दशमी तिथि प्रारम्भ - जून 16, 2024 को 02:32 ए एम बजे
दशमी तिथि समाप्त - जून 17, 2024 को 04:43 ए एम बजे
हस्त नक्षत्र प्रारम्भ - जून 15, 2024 को 08:14 ए एम बजे
हस्त नक्षत्र समाप्त - जून 16, 2024 को 11:13 ए एम बजे
व्यतीपात योग प्रारम्भ - जून 14, 2024 को 07:08 पी एम बजे
व्यतीपात योग समाप्त - जून 15, 2024 को 08:11 पी एम बजे
मंत्र- ॐ नमो गंगायै विश्वरुपिणी नारायणी नमो नमः।।
पूजा-विधि
1- ब्रह्म मुहूर्त में गंगाजल से स्नान करें
2- सभी देवी-देवताओं का जलाभिषेक करें
3- मां गंगा के साथ-साथ भगवान शिव की भी पूजा करें
4- अब प्रभु को चंदन और पुष्प अर्पित करें
5- मंदिर में घी का दीपक प्रज्वलित करें
6- पूरी श्रद्धा के साथ भगवान की आरती करें
7- भोग लगाएं
8- श्री गंगा चालीसा का पाठ करें
9-अंत में क्षमा प्रार्थना करें
लेखक के बारे में
Shrishti Chaubeyसंक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।
व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।
विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा


