फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News पंजाबपंजाब के पूर्व CM बेअंत सिंह के हत्यारे जगतार सिंह तारा की होगी रिहाई, 12 साल पुराने केस में बरी

पंजाब के पूर्व CM बेअंत सिंह के हत्यारे जगतार सिंह तारा की होगी रिहाई, 12 साल पुराने केस में बरी

आपको बता दें कि जगतार सिंह तारा को 2010 में थाईलैंड में गिरफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ दूसरे दोषियों को पैसे भेजने और सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया था।

पंजाब के पूर्व CM बेअंत सिंह के हत्यारे जगतार सिंह तारा की होगी रिहाई, 12 साल पुराने केस में बरी
Himanshu Jhaलाइव हिन्दुस्तान,अमृतसर।Fri, 24 May 2024 07:27 AM
ऐप पर पढ़ें

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के दोषी हत्यारों में से एक जगतार सिंह तारा को यूएपीए के तहत 12 साल पहले दर्ज एक मामले में गुरुवार को बरी कर दिया गया।  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य कुलबीर सिंह बारापिंड और दो अन्य को 2014 में ही इस मामले में बरी कर दिया गया था। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धरम पॉल सिंगला की अदालत ने जगतार सिंह के खिलाफ मामला साबित करने में विफल रहने के आधार पर उन्हें बरी कर दिया। 

आपको बता दें कि जगतार सिंह तारा को 2010 में थाईलैंड में गिरफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ दूसरे दोषियों को पैसे भेजने और सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया था।

जगतार सिंह तारा को 31 अगस्त, 1995 को चंडीगढ़ के सचिवालय परिसर में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के लिए दोषी ठहराया गया था। उसे कुछ समय पहले थाईलैंड से गिरफ्तार किया गया था। तारा 2004 से फरार था। वह अन्य हत्यारों जगतार सिंह हवारा, परमजीत सिंह भियोरा और उनके साथी देव सिंह के साथ सुरंग खोदकर उच्च सुरक्षा वाली बुड़ैल मॉडल जेल से भाग गया था।