फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi Newsआचार्य चाणक्य से जानिए सफल होने के 6 महान सूत्र

आचार्य चाणक्य से जानिए सफल होने के 6 महान सूत्र

आप कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन फिर भी सफलता आपसे दूर-दूर रहती है. आप सोचते हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है लेकिन समझ नहीं पाते। हम आपको बता दें कि असफलता का स्वाद चखे बिना सफलता के सुख को भी नहीं समझा जा...

आचार्य चाणक्य से जानिए सफल होने के 6 महान सूत्र
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 08 Aug 2016 12:13 PM
ऐप पर पढ़ें

आप कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन फिर भी सफलता आपसे दूर-दूर रहती है. आप सोचते हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है लेकिन समझ नहीं पाते। हम आपको बता दें कि असफलता का स्वाद चखे बिना सफलता के सुख को भी नहीं समझा जा सकता। राजनीतिशास्त्र के अचूक आचार्य माने जाने वाले चाणक्य ने भी सफलता प्राप्त करने के लिए काफी कुछ लिखा है। आज हम आपको बता रहे हैं सफलता पाने के लिए चाणक्य के 6 सूत्र:

समय को पहचानना बेहद ज़रूरी
कोई भी काम शुरू करने से पहले समय की परख कर लेना बेहद ज़रूरी है। आचार्य चाणक्य के मुताबिक समझदार आदमी सफलता के लिए समय और काल को परख कर ही कोई शुरुआत करता है। प्रतिकूल समय में शुरू किया गया अच्छा काम भी अनुकूल फल नहीं दे पाता है और हम निराश हो जाते हैं। अगर समय अनुकूल नहीं है तो धीरज रखकर सही समय का इंतजार करना चाहिए।

मित्रों को सही से परखें
आचार्य चाणक्य के मुताबिक हमें मालूम होना चाहिए कि कौन हमारा सच्चा मित्र है और कौन मित्र होने का दिखावा कर रहा है। शत्रु तो आपको दूर से नजर आ सकते हैं लेकिन ऐसे मित्रों से आपको खासतौर से बचने की जरूरत होती है जो दोस्त की शक्ल में आपको धोखा दे रहे होते हैं। अगर आप दोस्तों की पहचान में माहिर हो जाएंगें तो सफल होने से आपको कोई नहीं रोक सकता।

देश का ख्याल ज़रूर रखें
अगर अप ये समझने में असफल रहते हैं कि आप किस राज्य या देश में हैं और उसकी नीतियां-स्थितियां कैसी हैं तो आपसे सफलता दूर ही रहेगी। आपको ये भी समझना होता है कि नई जगह के लोगों का मिजाज़ कैसा है और आपको उनसे कैसे निपटना है। 

खर्च करने से पहले सौ बार सोचें
समझदार आदमी वही माना जाता है जो कमाई और खर्चे के तालमेल की समझ रखता है। जो लोग आय से ज्यादा खर्च करते हैं, वो हमेशा उलझनों में रहते हैं। इसलिए धन संबंधी सुख पाने के लिए कभी भी आय से ज्यादा खर्च नहीं करना चाहिए।

बॉस का ख्याल रखना बेहद ज़रूरी
जिस दिन आप ये समझ जाते हैं कि आपका बॉस आपसे क्या चाहता है उसी दिन से काम में आपका प्रदर्शन पहले से काफी बेहतर हो जाता है। अगर आप यह बात अच्छे से जानते हैं कि आपका प्रबंधक, कंपनी, संस्थान या आपका बॉस  आपसे क्या चाहता है, तो आप न सिर्फ समझदार हैं बल्कि आप सफल भी हैं। अगर संस्थान को लाभ होगा तो आपकी सफलता की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं।

जो कर सकते हैं उसी की जिम्मेदारी लें
अगर आप ये जानते हैं कि आप क्या कर सकते हैं और क्या नहीं तो सफलता को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप वाकई में ऐसे हैं तो आप वही काम हाथ में लेंगे जिसके साथ आप इंसाफ कर पाएंगे। इसके उलट अगर आप अपनी सामर्थ्य से अधिका का काम पकड़ेंगे न सिर्फ आप असफल होंगे बल्कि आपको कार्यस्थल पर भी अपमान का सामना करना पड़ेगा।