ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News NCRकीचड़ में दब गए, दिल्ली में खुदाई के दौरान बड़ा हादसा; मजदूर की मौत और कपल घायल

कीचड़ में दब गए, दिल्ली में खुदाई के दौरान बड़ा हादसा; मजदूर की मौत और कपल घायल

घटनास्थल पर पहुंचने के बाद यह जानकारी मिली कि बेसमेंट में खुदाई के दौरान कीचड़ और अन्य चीजें तीन लोगों पर गिर गए। हादसे में मजदूर की मौत हो गई है जबकि घायल कपल कोअस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कीचड़ में दब गए, दिल्ली में खुदाई के दौरान बड़ा हादसा; मजदूर की मौत और कपल घायल
Nishant Nandanपीटीआई,नई दिल्लीTue, 21 May 2024 06:43 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक बिल्डिंग के बेसमेंट में खुदाई के दौरान एक कपल और 22 साल के मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में मजदूर की मौत हो गई है जबकि घायल कपल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया है कि मृतक मजदूर का नाम तुलसा है। वो बिहार के रहने वाले थे। 32 साल के प्रभु और उनकी 26 साल की पत्नी गुलाब बाई को हादसे में चोट आई है। पुलिस ने बताया कि यह दोनों भी मजदूर हैं और दोनों का इलाज अभी जारी है। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार को 12.15 मिनट पर ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में एक बिल्डिंग के टूटने की जानकारी मिली थी। इसके बाद राजेंद्र नगर पुलिस स्टेशन घटनास्थल पर गई थी। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद यह जानकारी मिली कि बेसमेंट में खुदाई के दौरान कीचड़ और अन्य चीजें तीन लोगों पर गिर गए। 

पुलिस ने बताया कि अस्पताल में पहुंचने के बाद तुलसा को मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 304A और 337 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस की तरफ से बताया या है कि मामले में आगे की जांच की जा रही है।