
अब तेजस्वी यादव ने बिहार में शिक्षा व्यवस्था का मुद्दा उठाया है। तेजस्वी यादव ने एक्स पर कहा है कि सरकार तो बन गई लेकिन टीआरई 4 के लिए अभी भी अभ्यर्थी इंतजार ही कर रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने टीआरई 4 की वैकेंसी जल्द जारी करने की मांग भी की है।

Kakolat Waterfall: अचानक हुई भारी बारिश की वजह से यहां पानी का स्तर काफी तेजी से बढ़ गया। ककोलत में आए जल सैलाब की तस्वीरें सामने आई हैं उसमें कुछ लोगों को इधर-उधर भागते हुए देखा जा सकता है। कुछ लोग जलप्रपात की रेलिंग से उतरते नजर आ रहे हैं।

इस जघन्य वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने एक घर में छिपे आरोपी सत्तू बिक्रेता को पकड़ लिया। भीड़ ने पहले उसे बाहर खींचकर निकाला। उसके बाद उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी।

इसपर नितिन नवीन ने सधा हुआ जवाब दिया। नितिन नवीन ने कहा, 'कोई मतभेद नहीं है। सभी कुछ समय के अनुसार चलता है। 10 तारीख को नीतीश कुमार राज्यसभा में शपथ लेंगे। उसके बाद की प्रक्रिया उसके तहत होगी।

हरनौत नगर पंचायत के वार्ड-19 के वार्ड पार्षद अशोक कुमार को अधिक बच्चे होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटाने का आदेश दिया है। साथ ही, गलत हलफनामा दाखिल करने के मामले में उनपर मुकदमा चलाने का भी आदेश दिया गया है।

उन्होंने अपनी बहू एवं पोती को ऐसा करने से जब मना किया तो उन दोनों द्वारा उन्हें हत्या कराने की धमकी दी गई। इसी बीच बीते 31 मार्च को सुबह वह अपने दुकान पर चले गए। जब दुकान से नाश्ता करने घर गए तो उनकी बहू एवं पोती नहीं थी।

जीतन राम मांझी ने कहा, 'शराबबंदी ठीक है लेकिन इसके क्रियान्वयन में गड़बड़ी है। आज लाखों केस हमार गरीब तबके के लोगों पर दे दिया गया है और जो बड़े-बड़े तस्कर हैं वो भाग रहे हैं। कारण है कि ये वहीं तेजस्वी यादव के लोग हैं जो बच जाते हैं।

Bihar Land Survey: अभी तक ऐसी भूमि की राज्य में पहचान उपलब्ध नहीं है। प्रत्येक जिले की असर्वेक्षित भूमि और बकास्त भूमि की समीक्षा करने के निर्देश दिये गये हैं। इस विषय पर 10 अप्रैल को विभागीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक बुलाई गई है।

महिला मित्र शगुफ्ता शमीम के नाम पर बागडोगरा निबंधन कार्यालय से जुलाई 2025 में रजिस्टर्ड कराई गई थी। इस नयी संपत्ति का खुलासा होने के बाद ईओयू ने गौतम कुमार को पुन: शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। उनको दस्तावेज के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार तक पटना समेत अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, जमुई, लखीसराय, मुंगेर, बांका और भागलपुर में दिन का तापमान 30-36 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

विजय चौधरी ने यह भी कहा कि भाजपा बड़ी पार्टी है, लिहाजा लीड उन्हें ही लेना है। निर्णय उनका ही होगा। हम एनडीए के साथ हैं। सीएम के इस्तीफे के बाद कैबिनेट स्वत: भंग हो जाएगी। ऐसे में नयी सरकार का गठन किया जाएगा। शुभ मुहूर्त में अच्छा दिन देखकर यह काम होगा।

मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जा रह है कि बेटे को घुड़सवारी की ट्रेनिंग देते वक्त अनंत सिंह खुद वहां मौजूद थे। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कहा जा रहा है कि अनंत सिंह ने अपने बेटे को घोड़े पर बैठकर संतुलन बनाना और लगाम पकड़ना सिखाया।

तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, ‘अमंगल दोष’ से ग्रसित बिहार का स्वास्थ्य विभाग बना नरक! बिहार के अस्पतालों में कहीं डॉक्टर नहीं, कहीं रूई नहीं-रूई है तो सुई नहीं, कहीं दवा नहीं, कहीं बेड नहीं… और अब हालत यह है कि अस्पताल में मरीज के लिए व्हील चेयर तक उपलब्ध नहीं है।'

संभावित नाम मांगेगा। इस दौरान कोशिश रहेगी कि नीतीश कुमार के बाद नए सीएम के लिए किसी ऐसे चेहरे को आगे किया जाए जिसपर सभी की सहमति बन सके।

विजय चौधरी ने कहा कि निश्चित रूप से नीतीश कुमार के इस्तीफे देने के बाद और इस्तीफा स्वीकार होने के बाद कैबिनेट खुद-ब-खुद भंग हो जाएगी। खरमास के बाद बिहार में नई सरकार बन सकती है क्या? इस सवाल के जवाब में विजय चौधरी ने कहा कि स्वभाविक रूप से अच्छी तीथि और अच्छ दिन देखकर ही बनता है।

मोबाइल हैक होने के बाद अपराधी स्क्रीन शेयरिंग और फोन एक्सेस भी कर ले रहे हैं। जिसका मोबाइल हैक होता है उसे तुरंत इसकी जानकारी भी नहीं मिल पाती है तब तक अपराधी बैंक खाते से पैसे की निकासी या अन्य लोगों को ठगी का शिकार बना चुके होते हैं।

गांव का ही एक किशोर मच्छरदानी के अंदर घुस गया और महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला की आवाज सुनकर जब उनकी बहू और पोता मौके पर पहुंचे तो भागने की कोशिश में किशोर मच्छरदानी में फंस गया। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था।

सोनपुर स्थित बाबा हरिहर नाथ मंदिर के दर्शन के बाद संवाददाताओं से बातचीत में निशांत ने कहा, 'पिछले 20 वर्षों में मेरे पिता ने जो काम किए हैं, उन्हें लोग भूल नहीं पाएंगे। मैं उनसे अपील करता हूं कि वे मुझ पर, हमारी पार्टी पर और मेरे पिता पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें।'

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों घायलों को मोकामा ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर ने राजीव कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि मूंगा देवी, कृष्णा कुमार और आदित्य को पीएमसीएच रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मूंगा देवी की भी मौत हो गई।

पुलिस रिपोर्ट मिलने पर आवेदक के शस्त्र की आवश्यकता का आकलन करते हुए निर्णय लेने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही शस्त्र लाइसेंस के आवेदन या नवीकरण के लिए पुलिस रिपोर्ट देने की समय सीमा तय है।