ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News देशVande Bharat: लो आ गई खुशखबरी, यह वंदे भारत 9 घंटे में पहुंचाएगी दिल्ली से पटना; जानिए पूरी जानकारी

Vande Bharat: लो आ गई खुशखबरी, यह वंदे भारत 9 घंटे में पहुंचाएगी दिल्ली से पटना; जानिए पूरी जानकारी

New Delhi-Patna Vande Bharat: भारतीय रेलवे जल्द ही पटना-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने जा रहा है। यह वंदे भारत यात्रियों को 9 घंटे में ही दिल्ली से पटना पहुंचा देगी।

Vande Bharat: लो आ गई खुशखबरी, यह वंदे भारत 9 घंटे में पहुंचाएगी दिल्ली से पटना; जानिए पूरी जानकारी
Himanshu Tiwariलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 24 May 2024 05:32 PM
ऐप पर पढ़ें

New Delhi Patna Vande Bharat: देश की सबसे लोकप्रिय ट्रेन वंदे भारत के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली-हावड़ा लाइन पर रेलवे द्वारा पहली वंदे भारत चलाई गई थी। अब ऐसी खबर है कि इस रूट पर एक और वंदे भारत को चलाने का प्लान है, जो देश की राजधानी से बिहार की राजधानी के बीच चलेगी। जी हां! भारतीय रेलवे जल्द ही नई दिल्ली-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने जा रहा है। नई दिल्ली से बिहार जाने वाली ट्रेनों में भीड़भाड़ जगजाहिर है और राष्ट्रीय राजधानी और बिहार राज्य की राजधानी के बीच इस वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत से यात्रियों की मौज हो जाएगी।

इंडिया डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, यह वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी। 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली यह ट्रेन लगभग 9 घंटे में दिल्ली से पटना पहुंच जाएगी। जबकि राजधानी, संपूर्ण क्रांति और तेजस जैसी ट्रेनें दिल्ली से पटना पहुंचने में लगभग 13 घंटे लेती हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि पटना-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल और समय जल्द ही जारी होने की उम्मीद है।

इन स्टेशनों पर होगा दिल्ली-पटना वंदे भारत का स्टॉपेज
नई दिल्ली-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस के पटना पहुंचने से पहले डीडीयू, बक्सर और आरा जैसे स्टेशनों पर रुकने की उम्मीद है। नई दिल्ली-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में एग्जीक्यूटिव चेयर कार क्लास का 1 कोच और वातानुकूलित चेयर कार क्लास के 7 कोच होंगे। साथ ही एग्जीक्यूटिव चेयर कार में 52 सीटें और वातानुकूलित चेयर कार में 478 सीटें होंगी।