फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News मध्य प्रदेशखजुराहो से दिल्ली के बीच चलेगी वंदे भारत ट्रेन, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताईं खास बातें 

खजुराहो से दिल्ली के बीच चलेगी वंदे भारत ट्रेन, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताईं खास बातें 

इस दौरान रेलमंत्री ने यह भी बताया कि जल्द ही महत्वपूर्ण जगहों पर ओवरब्रिज और अंडरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने रामायण एक्सप्रेस जैसी भारत गौरव ट्रेनों के संचालन के बारे में भी जानकारी दी।

खजुराहो से दिल्ली के बीच चलेगी वंदे भारत ट्रेन, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताईं खास बातें 
हिंदुस्तान टाइम्स,नई दिल्लीMon, 18 Apr 2022 07:02 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

जल्द ही खजुराहो और दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत होगी। खजुराहो पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि छतरपुर और खजुराहो में रेक प्वॉइंट्स स्वीकृत हुए हैं। इस दौरान रेलमंत्री ने यह भी बताया कि अब रेल टिकट लेने में भी परेशानी नहीं होगी। अब रेल टिकट 45,000 डाकघरों से भी लिए जा सकेंगे। 

अगस्त तक इलेक्ट्रिफिकेशन होगा पूरा
इस दौरान रेलमंत्री ने यह भी बताया कि जल्द ही महत्वपूर्ण जगहों पर ओवरब्रिज और अंडरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। साथ ही उन्होंने रामायण एक्सप्रेस जैसी भारत गौरव ट्रेनों के संचालन के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए अगस्त तक इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा हो जाएगा। तब तक वंदे भारत ट्रेन भी चलने लगेगी। रेलमंत्री ने यह भी कहाकि इस क्षेत्र का विकास करते हुए प्रधानमंत्री के सूत्र वाक्य सरकार जनसेवा के लिए है, का पूरा ध्यान रखा जाएगा। गौरतलब है कि वंदे भारत आरामदायक फुल एसी चेयरकार वाली ट्रेन है। इसके कुछ खास फीचर्स की बात करें तो यूरोपीय स्टाइल की सीटें, एग्जीक्यूटिव क्लास में रोटेटिंग सीटें, डिफ्यूज्ड एलईडी लाइट्स, रीडिंग लाइट्स, ऑटोमैटिक एग्जिट-एंट्री दरवाजे, मिनी पैंट्री, हर कोच में सेंसर आधारित इंटरकनेक्टिंग दरवाजे जैसी ढेरों खूबियां हैं। 

वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनेगा खजुराहो
इस दौरान केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने खजुराहो स्टेशन के पुनर्विकास की भी बात कही। उन्होंने कहाकि इसे विश्वस्तरीय स्टेशन के तौर पर विकसित किया जाएगा। केंद्रीय रेलमंत्री ने कहाकि वन स्टेशन वन प्रोडेक्ट योजना को भी विस्तार दिया जा रहा है। इसके पीछे मकसद यह है कि स्थानीय उत्पादों को स्टेशनों के जरिए बाजार दिया जा सके। इस योजना के तहत 1000 स्टेशनों को शामिल किए जाना है। इसमें छतरपुर स्टेशन भी रहेगा। अश्विनी वैष्णव ने कहाकि पन्ना की लाइमस्टोन इंडस्ट्री भी बेहद जरूरी है और इसे रेलवे के साथ लिंक किया जाएगा।