ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड रांचीरांची रेलवे स्टेशन पर तीसरा स्टॉल आरंभ हुआ

रांची रेलवे स्टेशन पर तीसरा स्टॉल आरंभ हुआ

रांची। वरीय संवाददाता रांची रेलवे स्टेशन पर एक स्टेशन एक उत्पाद योजना में तीसरा...

रांची रेलवे स्टेशन पर तीसरा स्टॉल आरंभ हुआ
हिन्दुस्तान टीम,रांचीTue, 10 May 2022 02:10 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची। वरीय संवाददाता

रांची रेलवे स्टेशन पर एक स्टेशन एक उत्पाद योजना में तीसरा स्टॉल का आरंभ हुआ। महिला यात्री नेहा कुमारी ने रेल अधिकारियों की उपस्थिति में प्लेटफार्म एक पर स्टॉल का उद्घाटन किया। इसका संचालन साकेत पाण्डे द्वारा किया जायेगा। ऋतू कुमारी एवं रानी प्रवीण यात्रियों को उत्पाद की जानकारी देंगी। केंद्रीय बजट में घोषित एक स्टेशन एक उत्पाद योजना में रांची रेल मंडल के रांची स्टेशन पर स्थानीय उत्पाद की बिक्री के लिए लूमंग क्राफ्ट द्वारा हथकरघा, हस्तशिल्प कला एवं जैविक उत्पाद की प्रदर्शनी सह बिक्री होगी। इससे पहले झारक्राफ्ट एवं एग्रीकल्चरल कंसल्टेंसी एंड रूरल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट द्वारा अस्थायी 15 दिवसीय स्टाल का संचालन किया गया था। स्टॉल पर 23 मई तक हाथ से बुने हुए थैलों, बांस के उत्पाद, जैविक उत्पाद मधु, चाय पत्ती के साथ अन्य उत्पादों कि प्रदर्शिनी एवं बिक्री की जाएगी |

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।