ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड रांचीसड़क दुर्घटना में वृद्ध महिला व युवक घायल

सड़क दुर्घटना में वृद्ध महिला व युवक घायल

खूंटी सिमडेगा मुख्य पथ पर तोरपा थाना क्षेत्र के चकला मोड के समीप बुधवार को एक ट्रेलर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार...

सड़क दुर्घटना में वृद्ध महिला व युवक घायल
हिन्दुस्तान टीम,रांचीThu, 04 Apr 2024 01:15 AM
ऐप पर पढ़ें

तोरपा, प्रतिनिधि। खूंटी सिमडेगा मुख्य पथ पर तोरपा थाना क्षेत्र के चकला मोड़ के समीप बुधवार को एक ट्रेलर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार जोनसन गुडिया व उसकी नानी 65वर्षीया करुणा हेमरोम गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया जाता है कि जोनसन गुडिया कसमार पुटकलटोली गांव से अपनी नानी को बाइक से कुंजला खूंटी लेकर जा रहा था। इसी क्रम में चकला मोड के समीप अज्ञात ट्रेलर बाइक को टक्कर मार कर भाग निकला। दोना सडक पर गिरकर घायल अवस्था में कराह रहे थे। तभी वहां से गुजर रहे झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रूबेन तोपनो की नजर उन पर पडी। रूबेन अपनी वाहन से दोनों को रेफरल अस्पताल लेकर पहुचें। जहां इलाज चल रहा है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।