ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुरखड़गपुर से आया रेस्टोरेंट ऑन व्हील के लिए कोच

खड़गपुर से आया रेस्टोरेंट ऑन व्हील के लिए कोच

टाटानगर के बर्मामाइंस गेट पर रेस्टोरेंट ऑन व्हील का काम शुरू हो गया। चक्रधरपुर मंडल रेलवे ने सोमवार रात खड़गपुर से कंडम एसी कोच टाटानगर मंगाया है,...

खड़गपुर से आया रेस्टोरेंट ऑन व्हील के लिए कोच
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 04 Apr 2023 05:40 PM
ऐप पर पढ़ें

टाटानगर के बर्मामाइंस गेट पर रेस्टोरेंट ऑन व्हील का काम शुरू हो गया। चक्रधरपुर मंडल रेलवे ने सोमवार रात खड़गपुर से कंडम एसी कोच टाटानगर मंगाया है, जो सिक लाइन में खड़ा है। उसे जल्द बर्मामाइंस गेट पर लाकर आकर्षक रूप देने का काम शुरू होगा। संचालक के अनुसार, रेस्टोरेंट ऑन व्हील में 40 यात्री एक साथ बैठकर नाश्ता-भोजन कर सकेंगे। महिला और पुरुष यात्रियों की अलग से बैठने की सुविधा के साथ शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। इसके बाद आदित्यपुर च चाईबासा स्टेशन पर रेस्टोरेंट ऑन व्हील लगाने की योजना है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।