ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेशलखनऊ से गुजरेंगी अयोध्या के लिए 16 जोड़ी आस्था ट्रेन, इन तारीखों पर चलेंगी, देखें शेड्यूल

लखनऊ से गुजरेंगी अयोध्या के लिए 16 जोड़ी आस्था ट्रेन, इन तारीखों पर चलेंगी, देखें शेड्यूल

रेलवे ने अयोध्या के लिए आस्था ट्रेनों की घोषणा की। अयोध्या के लिए 16 जोड़ी आस्था ट्रेन लखनऊ से गुजरेंगी। रेलवे के तीन जोन मिलकर 36 जोड़ी आस्था ट्रेन चलाएंगे। 25 जनवरी से 29 फरवरी तक आस्था ट्रेन चलेगी।

लखनऊ से गुजरेंगी अयोध्या के लिए 16 जोड़ी आस्था ट्रेन, इन तारीखों पर चलेंगी, देखें शेड्यूल
Srishti Kunjहिन्दुस्तान टीम,लखनऊWed, 24 Jan 2024 07:21 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं में उनकी एक झलक पाने के कामना अब चरम पर पहुंच गई है। ऐसे में तीन जोनल रेलवे (उत्तर रेलवे, दक्षिण पूर्वी और पूर्वी तट रेलवे) ने अयोध्या जाने के लिए 36 जोड़ी आस्था स्पेशल ट्रेनों के रूट और टाइम टेबल की अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी। इसमें उत्तर रेलवे की 16 आस्था स्पेशल ट्रेनें लखनऊ होकर गुजरेंगी। 

उत्तर रेलवे जोन से हरिद्वार-अयोध्या धाम, श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-अयोध्या कैंट, बलिदानी कैप्टन तुषार महाजन-अयोध्या कैंट, जम्मूतवी-अयोध्या कैंट, पठानकोट-अयोध्या कैंट सहित 16 आस्था ट्रेन शामिल है। दक्षिण पूर्वी जोन से टाटा नगर-दर्शन नगर, बोकारो स्टील सिटी-दर्शन नगर, रांची-दर्शन नगर, बालासोर-दर्शन नगर, हावड़ा-अयोध्या, टाटा नगर-अयोध्या कुल 06 आस्था ट्रेन शामिल है। इसके अलावा पूर्वी तट रेलवे से पुरी-दर्शन नगर आस्था स्पेशल, खुर्दा रोड-दर्शन नगर, भुवनेश्वर-दर्शन नगर, कटक-दर्शन नगर, भदरक -दर्शन नगर सहित 14 आस्था ट्रेन शामिल है। 

ये भी पढ़ें: नीब करौरी धाम से जुड़ेंगे आगरा-गंगा एक्सप्रेसवे, इस तरह जोड़े जाएंगे पांच बड़े एक्सप्रेसवे

वंदे भारत समेत कई ट्रेनों में 28 जनवरी तक वेटिंग 
आनंद विहार-अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस में भी एक-एक सीट के लिए श्रद्धालु परेशान हो रहे हैं। इस ट्रेन में 28 जनवरी तक वेटिंग है। आनंद विहार से अयोध्या आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में 25 जनवरी को 31 वेटिंग चेयरकार में है। वहीं 26 जनवरी को 51 और 27 को 18 वेटिंग लिस्ट है। यहीं हाल वंदे भारत एक्सप्रेस की एक्जक्यूटिव क्लास का भी है। ट्रेन में 28 जनवरी के बाद ही कंफर्म टिकट मिल रहे हैं। दिल्ली-अयोध्या एक्सप्रेस की स्लीपर में 142, एसी थर्ड में 62 और एसी सेकेंड में वेटिंग 23 तक हो गई है। कैफियात एक्सप्रेस की स्लीपर की वेटिंग 200, एसी थर्ड की वेटिंग 83 और एसी सेकेंड में भी 22 वेटिंग तक हो गई है। फरक्का और गरीब नवाज एक्सप्रेस की स्थिति भी ऐसी ही है।

जोनल : उत्तर रेलवे (लखनऊ होकर गुजरेंगी यह ट्रेनें )
जोनल रेलवे : पूर्व तट रेलवे

कहां से कहां--संचालन की तिथि
1. हरिद्वार-अयोध्या धाम 25 जनवरी
अयोध्या धाम-हरिद्वार 27 जनवरी

2. श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-अयोध्या कैंट 30 जनवरी
अयोध्या कैंट-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा एक फरवरी

3. बलिदानी कैप्टन तुषार महाजन-अयोध्या कैंट दो फरवरी
अयोध्या कैंट-बलिदानी कैप्टन तुषार महाजन चार फरवरी

4. जम्मूतवी-अयोध्या कैंट छह फरवरी
अयोध्या कैंट-जम्मूतवी आठ फरवरी

5. पठानकोट-अयोध्या कैंट नौ फरवरी
अयोध्या कैंट -पठानकोट 11 फरवरी

6. अंब अंदौरा-अयोध्या कैंट 29 जनवरी
अयोध्या कैंट-अंब अंदौरा 31 जनवरी

7. ऊना हिमाचल-अयोध्या कैंट पांच फरवरी
अयोध्या कैंट-ऊना हिमाचल सात फरवरी

8. देहरादून-अयोध्या कैंट एक फरवरी
अयोध्या कैंट-देहरादून तीन फरवरी

9. योगनगरी ऋषिकेश-अयोध्या कैंट आठ फरवरी
अयोध्या कैंट-योगनगरी ऋषिकेश 10 फरवरी

10. आनंद विहार-अयोध्या कैंट 31 जनवरी, चार व 10 फरवरी
अयोध्या कैंट-आनंद विहार दो, छह व 12 फरवरी

11. दिल्ली-अयोध्या कैंट 30 जनवरी, तीन व नौ फरवरी
अयोध्या कैंट-दिल्ली एक, पांच व 11 फरवरी

12. हजरत निजामुद्दीन-अयोध्या कैंट एक व पांच फरवरी
अयोध्या कैंट-हजरत निजामुद्दीन तीन व सात फरवरी

13. श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-अयोध्या धाम सात फरवरी
अयोध्या धाम-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा नौ फरवरी

14. अमृतसर-अयोध्या धाम सात फरवरी
अयोध्या धाम-अमृतसर नौ फरवरी

15. अंब अंदौरा-अयोध्या धाम सात फरवरी
अयोध्या धाम -अंब अंदौरा नौ फरवरी

16. नई दिल्ली-अयोध्या धाम आठ फरवरी
अयोध्या धाम-नई दिल्ली 10 फरवरी

जोनल रेलवे : पूर्वी तट रेलवे
कहां से कहां             तिथि
1. पुरी-दर्शन नगर आस्था स्पेशल 30 जनवरी
दर्शन नगर-पुरी आस्था स्पेशल 01 फरवरी

2. खुर्दा रोड-दर्शन नगर 02 फरवरी
दर्शन नगर-खुर्दा रोड 04 फरवरी

3. भुवनेश्वर -दर्शन नगर 06 फरवरी
दर्शन नगर-भुवनेश्वर 08 फरवरी

4. कटक-दर्शन नगर 09 फरवरी
दर्शन नगर -कटक 11 फरवरी

5. भदरक -दर्शन नगर 13 फरवरी
दर्शन नगर-भदकर 15 फरवरी

6. धेककनल-दर्शन नगर 27 फरवरी
दर्शन नगर -धेमकनल 29 फरवरी

7. अंगुल-दर्शन नगर 23 फरवरी
अंगुल-दर्शन नगर 25 फरवरी

8. संबलपुर-दर्शन नगर 20 फरवरी
दर्शन नगर -संबलपुर 22 फरवरी

9. विशाखापट्टनम-अयोध्या धाम 14 व 28 फरवरी
अयोध्या धाम-विशाखापट्टनम 17 फरवरी, दो मार्च

10. विजियनगरम- अयोध्या धाम 21 फरवरी
अयोध्या धाम-विजियनगरम 24 फरवरी

11. ब्रह्मपुर-अयोध्या धाम 26 फरवरी
अयोध्या धाम-ब्रह्मपुर 28 फरवरी

12. पुरी-अयोध्या धाम 10 फरवरी
अयोध्या धाम-पुरी 12 फरवरी

13. संबलपुर-अयोध्या धाम 10 फरवरी
अयोध्या धाम-संबलपुर 12 फरवरी

14. विशाखापट्टनम -अयोध्या धाम 18, 19 फरवरी
अयोध्या धाम-विशाखापट्टनम 21 फरवरी

जोनल रेलवे : दक्षिण पूर्वी

कहां से कहां -संचालन तिथि
1. टाटा नगर -दर्शन नगर 29 जनवरी, 19 फरवरी
दर्शन नगर-टाटा नगर 31 जनवरी, 21 फरवरी

2. बोकारो स्टील सिटी -दर्शन नगर पांच व 26 फरवरी
दर्शन नगर -बोकारो स्टील सिटी सात व 29 फरवरी

3. रांची-दर्शन नगर 12 फरवरी
दर्शन नगर- रांची 14 फरवरी

4. बालासोर-दर्शन नगर 16 फरवरी
दर्शन नगर-बालासोर 18 फरवरी

5. हावड़ा-अयोध्या पांच फरवरी
अयोध्या-हावड़ा सात फरवरी

6. टाटा नगर-अयोध्या दो फरवरी
अयोध्या -टाटा नगर चार फरवरी