ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेशलोकसभा चुनाव के आखिरी दौर में इंडिया गठबंधन ने बांधी बड़ी उम्‍मीदें, सपा ने नौ; कांग्रेस ने चार सीटों पर झोंकी ताकत 

लोकसभा चुनाव के आखिरी दौर में इंडिया गठबंधन ने बांधी बड़ी उम्‍मीदें, सपा ने नौ; कांग्रेस ने चार सीटों पर झोंकी ताकत 

इंडिया गठबंधन आखिरी दौर की 13 सीटों के समीकरण अपने पक्ष में करने की कोशिश में है। यहां से इनकी बड़ी उम्मीदें भी हैं। आखिरी चरण में सपा व कांग्रेस ने इसके लिए आक्रामक अभियान चलाने जा रहा है।

लोकसभा चुनाव के आखिरी दौर में इंडिया गठबंधन ने बांधी बड़ी उम्‍मीदें, सपा ने नौ; कांग्रेस ने चार सीटों पर झोंकी ताकत 
Ajay Singhविशेष संवाददाता,लखनऊSat, 25 May 2024 06:09 AM
ऐप पर पढ़ें

Lok Sabha Election 2024: इंडिया गठबंधन आखिरी दौर की 13 सीटों के समीकरण अपने पक्ष में करने की कोशिश में है। यहां से इनकी बड़ी उम्मीदें भी हैं।  पहले चरण के मुकाबले अब आखिरी चरण में सपा व कांग्रेस ने इसके लिए आक्रामक अभियान चलाने जा रहा है। पर उनके सामने चुनौती भी कम नहीं हैं। अभी तक दोनों दल किसी किस्म के ध्रुवीकरण को रोकने की कोशिश में लगे रहे हैं लेकिन अब मुस्लिम आरक्षण के सवाल पर उसके सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है। इस पर संतुलन बनाते हुए अपने प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाना बड़ी चुनौती है। प्रियंका, डिंपल यादव, अखिलेश यादव अब इस इलाके में रोड शो व रैलियों संयुक्त रूप से करने की रणनीति बना रहे हैं। 

पूर्वांचल सपा और कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती 
इस वक्त राहुल गांधी व अखिलेश यादव के सामने पूर्वांचल में वाराणसी से चुनाव मैदान में तीसरी बार उतरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा आभामंडल है तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर का अलग से धार्मिक व सियासी प्रभाव रहा है।

शायद यही वजह है कि पिछली बार सपा-बसपा गठबंधन में बसपा तो कुछ सीटों पर कामयाब रही लेकिन सपा कोई सीट नहीं जीत सकी और उसे आठ सीटों पर नंबर दो पर रह कर संतोष करना पड़ा। पिछली बार अकेली लड़ी कांग्रेस इस रीजन में एक भी सीट नहीं जीत सकी। इस तरह सपा व कांग्रेस के पास गवाने को कुछ नहीं है, छीनने के लिए पूरा मौका है। 

पीडीए संग सवर्णों पर भरोसा 
इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस महाराजगंज, देवरिया, बासगांव सुरक्षित व वाराणसी सीट सपा के सहयोग से लड़ रही है तो बाकी सीट पर सपा ने अपने उम्मीदवार उतार रखे हैं। खास बात यह है कि सपा ने पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार गोरखपुर, कुशीनगर, चंदौली, मिर्जापुर व राबर्टसगंज में प्रत्याशी बदल दिए हैं।

दो सीटों गाजीपुर व मिर्जापुर में उसने बसपा व भाजपा से आए मौजूदा सांसदों पर दांव लगा दिया है। जातीय समीकरण देखें तो इन 13 सीटों पर हो रहे रण में सपा के नौ प्रत्याशियों में एक दलित, चार ओबीसी, एक मुस्लिम व तीन सवर्ण हैं। इस तरह उसने यहां पीडीए से इतर जाकर सवर्णों पर भी दांव लगाया है। कांग्रेस ने चार में दो सवर्णों को टिकट दिया है।

सीट               विजेता   उपविजेता 
महाराजगंज        भाजपा     सपा
गोरखपुर           भाजपा     सपा
कुशीनगर           भाजपा    सपा 
देवरिया             भाजपा   बसपा 
बांसगांव (सुरक्षित) भाजपा    बसपा
घोसी                बसपा    भाजपा 
सलेमपुर            भाजपा   बसपा 
बलिया              भाजपा  सपा 
गाजीपुर             बसपा   भाजपा
चंदौली              भाजपा  सपा
वाराणसी            भाजपा    सपा
मिर्जापुर               अपना दल सपा
राबर्टसगंज           अपना दल सपा