
गाजियाबाद में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया और बैठकों में अभद्र भाषा के प्रयोग से रोका गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन ने सभी को अनुशासन का पालन करने की चेतावनी दी है। अनुशासन तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

मधुबनी में जनसभा को संबोधित करते हुए सपा अखिलेश यादव ने एलईडी वाली लालटेन दिखाकर आरजेडी के लिए वोट मांगे। उन्होने कहा कि हम तेजस्वी यादव से कहेंगे कि बेटियां साइकिल चलाएं, उनकी पढ़ाई में मदद करें और जब वे अच्छे अंक लाएं, तो लैपटॉप देने का काम करें। ये भाजपा वाले लैपटॉप चलाना भी नहीं जानते हैं।

मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने कहा कि उत्पीड़न से बचने के लिए सपा की सरकार बनाना आवश्यक है। उन्होंने एकजुटता पर जोर दिया और युवाओं को वोट बनाने के लिए जागरूक करने का आग्रह किया। सांसद रुचि वीरा समेत कई नेता बैठक में मौजूद रहे।

2002 की मतदाता सूची से एसईआर रोका जाए, यह लोकतंत्र की हत्या है लखनऊ,

अखिलेश यादव ने लिखा कि नई पीढ़ी दुनिया भर को न केवल अनुभव करना चाहती है, बल्कि गले भी लगाना चाहती है। व्यवहार दोस्ताना होता है। सबको साथ लेकर चलना चाहती है। उसका नेचर इंक्लूसिव और एकमोडेटिंग होता है। भेदभाव के लिए कोई जगह नहीं होती है। वह हर धर्म, पंथ, विचार, फिलॉसफी के लिए टालरेंट-सहनशील होती है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद ने आगरा में भाजपा सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि किसानों, नौजवानों और व्यापारियों का शोषण हो रहा है। उन्होंने बिहार में वोटर लिस्ट से 70 लाख मतदाताओं के नाम हटाने को लोकतंत्र पर हमला….

2027 में अखिलेश यादव को पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लाएंगे:धमेंद्र यादव

गोंडा में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में वोटर लिस्ट और एसआईआर से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हर विधानसभा में एसआईआर पीडीए प्रहरी नियुक्त किए जाएंगे, ताकि 2027 के चुनाव में वोट बैंक को बढ़ाया जा सके।

सपा नेता आजम खान को लखनऊ MP-MLA स्पेशल कोर्ट से मिली बड़ी राहत मिली है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने बरी कर दिया है। आरोप था कि आजम खान ने सरकारी लेटर पैड का उपयोग कर उस पर भाजपा, आरएसएस और शिया धर्मगुरु कल्बे जवाद को बदनाम किया था।

आज़मी ने कहा कि भाजपा भारत जलाओ पार्टी है। एक ऐसी पार्टी है, जो भारत को बर्बाद कर देगी। वे धार्मिक आधार पर राजनीति करते हैं, लोगों को बाँटते हैं और नफरत फैलाते हैं। सत्ता में बने रहने के लिए हमेशा मुसलमानों को दबाए रहते हैं।