
आरोप था कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग के लिए आकांक्षा का उत्पीड़न करते थे। मनोज भी आकांक्षा पर शक करता था। उसने अपने अधिकारियों को झूठी सूचना दी कि उसकी पत्नी को हार्टअटैक आ गया है। पुलिस की जांच में आकांक्षा के सिर पर भारी वस्तु से वार किए जाने से मौत की बात सामने आई।

पुनीत गंगवार और आकाश पाल ने एक अगस्त को मथुरा रेलवे स्टेशन पर और फरवरी में आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर महिलाओं के बैग से लाखों के जेवरात पार कर दिए थे। पुलिस को CCTV कैमरों की रिकार्डिंग से उनका सुराग मिला था। आरोपी पुनीत ने पुलिस को चोर बनने की जो कहानी बताई, वह पूरी तरह फिल्मी है।

सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के संशोधित प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे की लंबाई 15.172 किलोमीटर होगी।प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेसवे 110 मीटर छह लेन चौड़ा होगा और इस पर 120 की स्पीड तय की गई है।

खिलौना कारखाना लगाने वाले उद्यमियों को 35 करोड़ तक पूंजीगत अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश खिलौना निर्माण प्रोत्साहन नीति 2025 को मंजूरी दी गई है। यूपी में अभी तक खिलौना निर्माण के लिए कोई नीति नहीं थी। कारखाना लगाने के लिए खरीद या पट्टे पर जमीन लिए जाने पर स्टांप ड्यूटी में छूट भी मिलेगी।

पूर्व दर्जा राज्यमंत्री पन्नालाल कश्यप को क्राइम ब्रांच की टीम ने मेरठ से गिरफ्तार किया और बरेली के भोजीपुरा पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया। जमीनों के सौदे के बहाने किसानों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले महिपाल यादव गैंग के खिलाफ वर्ष 2023 में केस दर्ज होने का सिलसिला शुरू हुआ था।

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत के बाद से परिवारीजनों के शक पर पुलिस ने जांच की और तीन दिन बाद इस सनसनीखेज हत्याकांड की परतें खुल गईं। पत्नी ही पति की कातिल निकली। पता चला कि उसने गला घोंटकर अपने पति को मार डाला। इसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति का अपने मूल समुदाय से जुड़ाव, मान्यता और प्रथाएं खत्म हो चुकी हैं तो वह अनुसूचित जनजाति को मिलने वाले विधिक संरक्षण का दावा नहीं कर सकता। समुदाय में जन्म लेना ही हमेशा के लिए उसका जनजाति दर्जा बनाए रखने का पर्याप्त आधार नहीं है।

नौशाद, बिजनौर के मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरौड़ा के रहने वाले थे। वर्तमान में वह राहुतपुर खुर्द में मकान बनाकर रह रहे थे। स्कूल में छुट्टी के बाद वह घर के लिए निकले थे। स्कूल से करीब 150 मीटर दूर रजवाहे के पास पहले से बाइक लेकर खड़े एक युवक ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगते ही नौशाद गिर पड़े।

सीधे अनुबंध पर रखे जाने वाले कंडक्टरों को निगम में प्रचलित सभी सेवाएं अनुमन्य होंगी। ऐसे कंडक्टर जो कदाचार और भ्रष्टाचार या अन्य किसी कारण से एजेन्सी को वापस न किये गए हों और वर्तमान में आउटसोर्स के जरिए से कार्यरत हों, को इसका लाभ मिलेगा। उन्हें निगम में की गई सेवाओं का कोई लाभ नहीं दिया गया है।

योगी कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक में 23 महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई गई। इसमें किसानों को 6 प्रतिशत ब्याज दर 6 लाख रुपए तक के लोन का प्रस्ताव भी शामिल है। इस फैसले से उत्तर प्रदेश के लघु और सीमांत किसानों पर से आर्थिक बोझ कम होगा और उन्हें बड़ी मदद मिलेगी।

पति-पत्नी सोमवार की सुबह लकड़ी काटने सदुपुरा के जंगल गए थे लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिवार वालों के साथ पुलिस भी रात भर दोनों को ढूंढती रही। इस दौरान पुलिस ने ड्रोन भी उड़ाए। मंगलवार की सुबह एक बार फिर तलाश शुरू की गई। इस दौरान उनके घर से करीब दो किलोमीटर दूर जंगल में दोनों की लाश मिली।

बैंक शाखाएं करेंसी चेस्ट से सीधे रकम मिलने की बजाए अब जरूरत पड़ने पर आसपास की दूसरी शाखाओं से नकदी मंगाकर काम चला रही हैं। उधर, इस जाली करेंसी के मामले की जांच के बीच अब 70 करोड़ रुपये से अधिक के नकली सिक्कों के खेल ने सहारनपुर को फिर सुर्खियों में ला दिया है।

गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि प्राधिकरण की ओर से अपने लाइसेंस्ड टाउन प्लानर का पूरा डेटा संबंधित बैंकों को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही कहा कि भवन का मानचित्र स्वीकृत होने या मानचित्र स्वीकृति के लिए आवेदन किए जाने के बाद ही होम लोन स्वीकृति की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए।

योगी सरकार में कैबिनेट मंंत्री डॉ.संजय निषाद ने यूपी की सियासी हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने सोमवार को ‘एक्स’ पर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें साझा की थीं। इसके बाद कुछ निजी चैनल्स से बातचीत में संजय निषाद ने कहा कि अगर BJP ने दरवाजे बंद किए तो उन्हें विचार करना होगा।

देवरिया में एक पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और उनके बेटे पर जानलेवा हमला हो गया है। मंंगलवार की सुबह-सुबह घर के अंदर से बुलाकर दरवाजे पर उन्हें चाकू मार दिया गया। लोगों ने दोनों को देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

देवरिया के मनीष सिंह उर्फ मोनू हत्याकांड में शनिवार की सुबह हुए एनकाउंटर और उसमें मुख्य आरोपी चाइना अंसारी की गिरफ्तारी के बाद अजीबोगरीब हालात पैदा हो गए हैं। भलुअनी में लोगों ने फुल एनकाउंटर की मांग करते हुए थाना घेर लिया। 2 घंटे के हंगामे के बाद लोग 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए लौटे हैं।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को मीडिया के सामने आकर अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को सावधान किया कि कुछ लोग उनके स्वास्थ्य को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी को तीन सेक्टर में बांट दिया गया है, इसमें सेक्टर एक में यूपी और उत्तराखंड है और इनकी निगरानी और समीक्षा वह खुद कर रही है।

बसपा प्रमुख मायावती रविवार को मीडिया के सामने आईं। उन्होंने कहा कि वह खासतौर पर मीडिया के सामने आई हैं ताकि अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को सावधान कर सकें। पार्टी से निकाले गए कुछ लोग यह भ्रम फैला रहे हैं कि बहन जी बीमार हैं। उन्होंने प्रमाण के तौर पर आकाश आनंद की एक कॉल का जिक्र किया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्रा का निधन हो गया है। शनिवार की देर रात नोएडा के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर सीएम योगी, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, अंडमान-निकोबार के उप राज्यपाल नियुक्त किए गए दिनेश शर्मा समेत कई नेताओं ने दुख जताया है।

सहारनपुर में पीएनबी की करेंसी चेस्ट में 17 करोड़ के जाली नोट मिलने के मामले की जांच एनआईए कर रही है। एनआईए को 2 बैंक अधिकारियों की तलाश है। ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है। इस बीच सहारपुर पुलिस ने उस हाउस कीपर को गिरफ्तार कर लिया है जो सीसीटीवी फुटेज में करेंसी चेस्ट से 4.33 लाख रुपए निकालता दिखा था।