ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेशBareilly Tourist Places: सुरमा और झुमके के अलावा घुमक्कड़ी के लिए भी खास है बरेली, ये हैं टॉप टूरिस्ट प्लेस

Bareilly Tourist Places: सुरमा और झुमके के अलावा घुमक्कड़ी के लिए भी खास है बरेली, ये हैं टॉप टूरिस्ट प्लेस

बरेली सूरमा और झुमके के अलावा पर्यटन स्थलों के लिए भी मशहूर हैं। इस जिले की जड़े महाभारत काल से जुड़ी हैं। इतिहासकारों के मुताबिक अहिक्षत्र पांचाल प्रदेश की राजधानी थी।

Bareilly Tourist Places: सुरमा और झुमके के अलावा घुमक्कड़ी के लिए भी खास है बरेली, ये हैं टॉप टूरिस्ट प्लेस
Pawan Kumar Sharmaलाइव हिन्दुस्तान,बरेलीWed, 02 Nov 2022 11:38 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

बरेली शहर उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में से एक है। बरेली का जिक्र आते ही सबसे पहले दिमाग में बॉलीवुड गाना झुमका गिरा रे... आता है। इस गाने ने बरेली को हाRलाइट कर दिया था। हालांकि बरेली बांस बरेली भी कहा जाता है। दरअसल यहां बांस का व्यापार होता है। बरेली का सुरमा भी प्रसिद्ध है। जिले में कई टूरिस्ट प्लेस भी हैं। यहां सैर-सपाटा के लिए कई प्लेस हैं।

बरेली की जड़े महाभारत काल से जुड़ी हैं इसका उल्लेख दक्षिण पांचाल में मिलता है। पांचाल की राजधानी द्रुपद नगर था। हयीं पर द्रोपदी का स्वयंवर हुआ था। पुरात्व विभाग ने यहां पहाड़ीनुमा टीले पर भीम शिला खंड है जिसे भीम गदा भी कहा जाता है। हालांकि इसके अलावा और भी बहुत कुछ यहां घूमने वाले स्थान हैं। 

अहिछत्र प्लेस

पौराणिक कथाओं के मुताबिक अहिछत्र उत्तरी पंचाल प्रदेश की राजधानी थी। ये बरेली के आंवला तहसील के रामनगर नामक गांव में है। 1662-63 में ये तीन टीले मिले थे। यहां भीम शिला खंड भी स्थित हैं। यहां स्तूप भी मिले थे। यहां अहिछत्र पाश्वनाथ जैन मंदिर भी है। जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ ने यहीं पर मुनि के रूप तप कर ज्ञान प्राप्त किया था।

क्राइस्ट मेथोडिस्ट चर्च

1856 में विलियम बटलर अमेरिका से भारत आए थे। उन्होंने अवध और बरेली को चर्च के लिए चुना। 1870 में इस चर्च की स्थापना के बाद विलियम बटलर ने मेथोडिस्ट चर्च इन सदर्न एशिया से बनाई। इस चर्च का का मुख्य गेट वेल टॉवर से बना हैं। वहीं इसका निर्माण प्रोटेस्टेंट शैली में हुआ हैं। इस चर्च की खास बात ये है कि ये बाहर से चंदा नहीं लेता है। बल्कि इसके कम्यूनिटी के लोग ही डोनेशन देते हैं। 

कारगिल चौक

1999 के कारगिल युद्ध में जीत के बाद  बरेली में विजय स्थल और चौक का निर्माण कराया गया। यहां वीर योद्धाओं की प्रतिमा स्थापित है। यह पर्यटन स्थल सेल्फी लवर के लिए खास है। इसी क्रम में बरेली कैंम में एक चौराहे का नाम लक्ष्मी बाई चौक है। यहां लक्ष्मी बाई की प्रतिमा स्थापित है। 

अलखनाथ मंदिर

बरेली को नाथनगरी के नाम से भी जाना जाता है। यहां धार्मिक स्थलों में इसका खास स्थान है। बरेली-नैनीताल रोड पर स्थित अलखनाथ मंदिर का संचालन आनंद अखाड़े द्वारा होता है। ये मंदिर नागा साधुओं का भक्तिस्थल है। मंदिर के परिसर में कई मठ स्थापित हैं। जहां  गाय, ऊंट और बकरी जैसे पशु पाले जाते हैं। सावन के महीने में यहां भक्तों की भीड़ लगी रहती है।

आला हजरत दरगाह

अहमद रजा खान 19वीं शताब्दी के हनीफी विद्वान थे। वे भारत में वहाबी विचारधारा के कट्टर विरोधी थे। आला हजरत दरगाह उन्हीं की है। मान्यात है कि यहां सबकी मन्नत पुरी होती है।

Meerut Tourist Places: महाभारत काल से लेकर 1857 की क्रांति का गवाह है मेरठ, ये हैं टॉप 5 टूरिस्ट प्लेस

फन सिटी एम्यूजमेंट पार्क

बरेली के खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक फन सिटी एम्यूजमेंट पार्क है। ये पार्क 11 बजे से लेकर शाम के 7 बजे तक खुला रहता है। यहां परिवार और दोस्तों के साथ मस्ती के ढेरों साधन मौजूद हैं। अक्सर लोग यहां पिकनिक मनाने आते हैं। अगर फुर्सत के पल इंजॉय करना हो तो ये पार्क आपको निराश नहीं करेगा।